

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 13 जुलाई को शादी हो चुकी है। इस शाही शादी ने भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी है। दे प्री-वेडिंग के बाद कपल की धूमधाम से शादी की गई।
Image Source : Instagramअनंत-राधिका की शादी में मेहमानों के अलावा अंबानी परिवार का भी स्टाइलिश लुक देखने को मिला। वहीं अंबानी परिवार की बहू-बेटियां के लुक्स ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
Image Source : Instagramवहीं भाई अनंत अंबानी की शादी हो और ईशा अंबानी के लुक्स की बात न हो ऐसे कैसे हो सकता है। दूल्हे की बहन ईशा अंबानी ने आउटफिट के साथ ही हीरों के हार से भी लोगों को चौंका दिया।
Image Source : Instagramअनंत अंबानी की शादी के दिन ईशा अंबानी ने बहुत ही कीमती डायमंड नेकपीस पहना, इसके आगे लोगों की नजर उनके अटायर पर गई ही नहीं। क्योंकि इस डायमंड नेकपीस में इतने सारे हीरे जो लगे थे।
Image Source : Instagramईशा अंबानी के हार के नाम के साथ ही इसकी खासियत भी चर्चा में है। अनंत अंबानी की बारात के बाद ईशा अंबानी ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन फ्लोरल वाइट साड़ी पहनी थी। जिस पर गुलाबी, नारंगी और हल्के गुलाबी रंग की फूलों की कढ़ाई थी।
Image Source : Instagramखास बात ये है कि अंबानी परिवार की बेटी ईशा की साड़ी के बॉर्डर पर सोने का बारीक काम किया गया था। इसके साथ उन्होंने वन थर्ड स्लीव्स वाला मैचिंग ब्लाउज पहना था। बता दें इस खूबसूरत आउटफिट को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने स्टाइल किया है।
Image Source : Instagramईशा अंबानी ने अनंत की शादी के दौरान एक गुलाबी हीरों से बना हार पहना था। इस सेट को ज्लैवर्स कांतिलाल छोटेलाल ने 'गार्डन ऑफ लव' नाम दिया है। सिर्फ हीरों से लदा फ्लोरल डिजाइन हार ही नहीं बल्कि ईशा की फ्लावर वाली रिंग भी कमाल की लग रही है।
Image Source : Instagramइसके साथ मैचिंग झुमके, तीन बड़े-बड़े हीरे लटकने वाला मांग टीका और मेहंदी वाले हाथों में हीरे के कंगन शानदार लगे। वहीं न्यूड बेस्ड मेकअप उनके शाही लुक को निखारने का काम कर रहा था। ईशा बालों को मीडिल पार्टिशन में खुला रखकर एक दम नेचरल दिखी।
Image Source : Instagramईशा ने पहले लुक के लिए अबू जानी संदीप खोसला का कस्टम पेस्टल पीच लहंगा चुना था। जिस पर हाथ से जरदोजी कढ़ाई और क्रिस्टल का काम भी देखने को मिला। उन्होंने इसके साथ भी यही महारानी स्टाइल वाला हीरों से लदा फ्लोरल डिजाइन का हार पहना था।
Image Source : InstagramNext : विदाई में छाईं अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट, सोने के धागों से बनी ड्रेस में दिखाया रॉयल अंदाज