

ईशान खट्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ कुछ खास तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
Image Source : xईशान खट्टर ने अपने भाई शाहिद कपूर को एक खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। एक्टर ने अपने भाई के साथ बचपन की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
Image Source : Instagramएक्टर की इन तस्वीरों में दोनों ही बहुत छोटे हैं। तस्वीर में शाहिद कपूर ईशान को गोद में लिये हसंते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramएक्टर की इस तस्वीर में शाहिद कपूर नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा।
Image Source : Instagramएक्टर ने लिखा, 'बहुत कुछ नहीं बदला है। फिर भी तुम्हारे कपड़े चुरा रहा हूं। सुपरनोवा बिग भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
Image Source : Instagramएक्टर की पोस्ट पर फैंस शाहिद को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सबसे प्यारे भाई।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'दुनिया का सबसे अच्छा रिश्ता भाई-भाई का ही होता है।'
Image Source : Instagramशाहिद कपूर और ईशान खट्टर को कई बार साथ में देखा गया है। दोनों ही एक-दूसरे के साथ की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।
Image Source : Instagramईशान खट्टर ने करियर की शुरुआत फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' से की, जिसमें एक्टर अपने भाई शाहिद कपूर के साथ नजर आए थे।
Image Source : Instagramजिसके बाद एक्टर अब तक 'धड़क', 'खाली पीली', 'फोन भूत', 'पिप्पा' जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
Image Source : InstagramNext : परिणीति चोपड़ा की पहली वेब सीरीज की शूटिंग हुई शुरु, इंस्टाग्राम पर दिखाई झलक