

'लापता लेडीज' की फूल के नाम से चर्चा में आने वाली नितांशी गोयल ने बड़े पर्दे पर आने से पहले टीवी के कई हिट शोज में काम किया।
Image Source : Instagram'इश्कबाज', 'थपकी प्यार की' और 'डायन' जैसे कई और टीवी शोज में भी उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया। 'इश्कबाज' से उनका किरदार अनिका काफी पॉपुलर रहा।
Image Source : Instagramअब निताशी बड़े पर्दे पर लीडिंग लेडी बनकर छा गई हैं। वो 'लापता लेडीज' की रिलीज के बाद से ही चर्चा में हैं और उनके किरदार को काफी सराहा जा रहा है।
Image Source : Instagramफिल्म में नितांशी ने 'फूल' का किरदार निभाया है, जो ट्रेन में अपने पति से शोदी के कुछ वक्त बाद ही बिछड़ जाती है।
Image Source : Instagramनिताशी गोयल फिल्म में हर इमोशन दिखाने में कामयाब रहीं। वैसे ये कम ही लोग जानते हैं कि निताशी गेयल सोशल मीडिया सनसनी भी रही हैं।
Image Source : Instagramकोविड की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते नितांशी गोयल ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, जिस पर श्रीमद्भगवद्गीता की पंक्तियां सुनाती थीं।
Image Source : Instagramदेखते ही देखते उनके ये वीडियो वायरल हो गए और इसी के साथ वह सबसे अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाली सबसे कम उम्र की भारतीय अभिनेत्री बन गईं।
Image Source : Instagramनितांशी अभी सिर्फ 16 साल की हैं। इंस्टाग्राम पर नितांशी के 10 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
Image Source : Instagramनितांशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट हर दिन साझा करती रहती हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस 'मैदान' में अजय देवगन की बेटी बनी नजर आईं।
Image Source : InstagramNext : 'अनुपमा' से गायब होगा एक और किरदार, पहले 15 एक्टर्स ने छोड़ा शो, दो की हुई मौत