

बॉलीवुड स्टार्स के साथ ही उनके बच्चे भी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, लेकिन एक स्टारकिड इन दिनों अपनी ग्रामीण जिंदगी के लिए चर्चा में है।
Image Source : Instagram/@kishushroffहम बात कर रहे हैं जैकी श्रॉफ की बेटी और फिटनेस आइकन कृष्णा श्रॉफ की, जो इन दिनों नए-नवेले शो 'छोरियां चलीं गांव' को लेकर चर्चा में हैं।
Image Source : Instagram/@kishushroffकृष्णा इस शो में काफी अच्छा परफॉर्म कर रही हैं और गांववालों की फेवरेट बन चुकी हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं एक्टिंग से दूर कृष्णा पहले क्या करती थीं?
Image Source : Instagram/@kishushroffफिटनेस आइकन सोशल मीडिया पर्सनालिटी के रूप में पहचान बनाने से पहले कृष्णा श्रॉफ एक ऐसे क्षेत्र में काम करती थीं, जिसकी उम्मीद बहुत कम लोग करते।
Image Source : Instagram/@kishushroffश्रॉफ नाम से जुड़ी चकाचौंध और शोहरत से बहुत पहले, कृष्णा ने अपना पहला वेतन बास्केटबॉल कोचिंग देकर कमाई थी, एक ऐसा खेल जिसके प्रति वह बचपन से ही जुनूनी रही हैं।
Image Source : Instagram/@kishushroffएथलेटिक्स और टीम डायनामिक्स के प्रति उनके प्रेम ने उन्हें बास्केटबॉल कोर्ट की ओर आकर्षित किया, जहां उन्होंने न केवल खेला बल्कि बच्चों को प्रशिक्षित भी किया।
Image Source : Instagram/@kishushroffएक ऐसी इंडस्ट्री में जहां अक्सर सेलिब्रिटी बच्चों को फिल्मों या फैशन की दुनिया में तुरंत जगह मिल जाती है, कृष्णा ने स्पॉटलाइट से दूर हट कर अपना अलग रास्ता चुना।
Image Source : Instagram/@kishushroffबास्केटबॉल कोचिंग उनके लिए सिर्फ एक नौकरी नहीं थी, बल्कि नेतृत्व और अनुशासन जैसे गुणों को विकसित करने का जरिया भी था, जो आज भी उनके जीवन और करियर को आकार दे रहे हैं।
Image Source : Instagram/@kishushroffइन दिनों कृष्णा 'छोरियां चली गांव' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह लगातार साबित कर रही हैं कि वह शो की सबसे एंटरटेनिंग और दिलचस्प कंटेस्टेंट हैं।
Image Source : Instagram/@kishushroffNext : 'कभी खुशी कभी गम' की 'छोटी पू' के घर गूंजी किलकारी, पहले बच्चे का किया वेलकम