

'कभी खुशी कभी गम' में छोटी पू का किरदार निभाने वाली मालविका राज बग्गा और उनके पति प्रणव बग्गा ने अपनी बेटी का स्वागत किया है।
Image Source : Instagram/@malvikaraajमालविका राज ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है।
Image Source : Instagram/@malvikaraaj'कभी खुशी कभी गम' की एक्ट्रेस मालविका ने इंस्टाग्राम पर खुशखबरी देते हुए अपने जीवन के इस नए अध्याय के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त की।
Image Source : Instagram/@malvikaraajबॉलीवुड एक्ट्रेस मालविका राज ने 23 अगस्त को बेटी को जन्म दिया। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।
Image Source : Instagram/@malvikaraajमालविका और प्रणव ने इंस्टाग्राम पर जो क्यूट पोस्ट शेयर किया है। उसमें लिखा, 'गुलाबी धनुष, नन्हे पैर की उंगलियां और उमड़ता प्यार। इस दुनिया में आपका स्वागत है, हमारी बेटी। 23.08.2025। मालविका और प्रणव।'
Image Source : Instagram/@malvikaraajपोस्ट कैप्शन में नए माता-पिता ने लिखा, 'हमारे दिलों से लेकर हमारी बाहों तक, हमारी बच्ची आ गई है #बेबीगर्ल #हमारीदुनिया #बेबीबग्गा।'
Image Source : Instagram/@malvikaraajमालविका राज ने 29 नवंबर, 2023 को अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में प्रणव बग्गा से गोवा में एक डेस्टिनेशन वेडिंग में शादी की।
Image Source : Instagram/@malvikaraajशादी से पहले इस कपल ने एक-दूसरे को दस साल तक डेट किया है। एक्ट्रेस ने इसी साल मई में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने जो पोस्ट शेयर किया था, उसमें वे कस्टमाइज़्ड 'मॉम' और 'डैड' कैप पहने हुए दिखाई दिए थे।
Image Source : Instagram/@malvikaraajहाल में इस मशहूर कपल ने अपने बेबी शॉवर और मैटरनिटी फोटोशूट की भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
Image Source : Instagram/@malvikaraajNext : बिग बॉस ने बनाया स्टार, फिर लाइमलाइट से दूर हुए ये सितारे, किसी ने धर्म के लिए छोड़ा शोबिज, किसी ने दुनिया