

जयदीप अहलावत इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'पाताल लोक 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सीरीज में एक्टर ने अपनी एक्टिंग से धमाल मचाई है।
Image Source : Instagramइस सीरीज में एक्टर ने हाथीराम चौधरी का किरदार निभाया है। उनके इस किरदार को लोगों ने काफी पसंद भी किया। इसी बीच एक्टर की 20 करोड़ रुपए फीस वाली खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Image Source : Instagramएक्टर ने 'पाताल लोक' के पहले सीजन में 40 लाख रुपए की फीस ली थी। हालांकि, एक्टर के 'पाताल लोक 2' में फीस बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए किए जाने की खबरें सामने आई, जिसपर उन्होनें अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Image Source : Instagramजयदीप अहलावत ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में फीस को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'अरे यार ये पूछना था तो मुझे पहले बता देते, मैं कुछ कर लेता इन पैसों से, ये पैसा गया कहां, है कहां ये पैसा?'
Image Source : Instagram'पाताल लोक 2' में जयदीप अहलावत ने ईश्वाक सिंह, गुल पनाग, तिलोत्तमा शोम, जाहनु बरुआ, नागेश कुकुनूर और अन्य कलाकारों के साथ काम किया है।
Image Source : Instagramजयदीप अहलावद इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ज्वेल थीफ' की शूटिंग में बिजी हैं। वे इस फिल्म में एक्टर सैफ अली खान के साथ नजर आने वाले हैं, जिसके बाद वे एक्टर शिफाली शाह के साथ 'हिसाब' में भी दिखेंगे।
Image Source : Instagramइसके अलावा वे अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'फैमिली मैन' के तीसरे सीजन में भी नजर आएंगे, जिसमें अभिनेता मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं।
Image Source : Instagramजयदीप ने अपने करियर की शुरुवात 2008 में आई शॉर्ट फिल्म 'नर्मीन' से की थी। इसके बाद एक्टर ने कई हिट फिल्में दी। इसके बाद एक्टर 'खट्टा मीठा', 'रॉकस्टार', गैंग्स ऑफ वसेपुर, 'विश्वरूपम', 'राजी', 'महाराज' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
Image Source : Instagramकुछ समय पहले भी जयदीप अहलावत का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक्टर ने बताया था कि वो इंडियन आर्मी में जाना चाहते थे। उन्होंने कई बार SSB के एग्जाम भी दिए पर वो क्लियर नहीं हो सके।
Image Source : InstagramNext : रणवीर अल्लाहबादिया-समय रैना ही नहीं, विवादों में फंस चुके हैं ये मशहूर यूट्यूबर्स