'हाथीराम' के स्टाइलिश लुक पर फिदा हुए फैन, तारीफों के बांधे पुल

'हाथीराम' के स्टाइलिश लुक पर फिदा हुए फैन, तारीफों के बांधे पुल

Image Source : Instagram

बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत इन दिनों अपनी सीरीज 'पाताल लोक' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Image Source : Instagram

जयदीप की सीरीज पाताल लोक का दूसरा सीजन हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ है।

Image Source : Instagram

जयदीप ने इस सीरीज में 'हाथीराम चौधरी' का किरदार निभाया है। हाथीराम चौधरी दिल्ली के आउटर जमनापार थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है।

Image Source : Instagram

जयदीप को इस किरदार के लिए जमकर तारीफें मिली हैं। अब जयदीप ने हाल ही में अपनी कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

Image Source : Instagram

इन तस्वीरों को देख फैन्स भी काफी खुश हो गए हैं। साथ ही जयदीप की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

Image Source : Instagram

जयदीप अहलावत को ओटीटी सीरीज ने ही स्टार बनाया है। जयदीप की पाताल लोक लोगों को काफी पसंद आई थी।

Image Source : Instagram

इसके बाद अब इस सीरीज का दूसरा सीजन भी रिलीज हो गया है। इस सीजन भी जयदीप की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है।

Image Source : Instagram

जयदीप अहलावत ने फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद फिल्मों में अपना भाग्य आजमाने के लिए मुंबई आए थे।

Image Source : Instagram

यहां कई फिल्मों में छोटे-बड़े किरदार निभाने के बाद जयदीप को ओटीटी सीरीज ने स्टार बनाया है।

Image Source : Instagram

Next : तृप्ति डिमरी ने मनाया रूमर्ड बॉयफ्रेंड का जन्मदिन, इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिखाई झलक