तृप्ति डिमरी ने मनाया रूमर्ड बॉयफ्रेंड का जन्मदिन, इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिखाई झलक

तृप्ति डिमरी ने मनाया रूमर्ड बॉयफ्रेंड का जन्मदिन, इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिखाई झलक

Image Source : instagram

तृप्ति डिमरी अपने लुक और फैशन सेंस के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस फिर से इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Image Source : instagram

तृप्ति डिमरी ने हाल ही अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट का जन्मदिन खास तरीके से मनाया है, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के साथ शेयर की है।

Image Source : instagram

तृप्ति ने सैम मर्चेंट का जन्मदिन दोस्तों के साथ मनाया। तस्वीर में एक्ट्रेस और उनके दोस्त प्यारा सा पोज देते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें एक छोटी सी बच्ची भी दिख रही है।

Image Source : instagram

तृप्ति डिमरी ने इस तस्वीर को एक दिल वाली इमोजी के साथ शेयर किया। फोटो में सब काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Image Source : instagram

तृप्ति कुछ समय पहले अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ छुट्टियां बिताने गई थी। एक्ट्रेस ने वहां की खूबसूरत तस्वीरों को भी फैंस के साथ शेयर किया था, जो की सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

Image Source : instagram

तृप्ति डिमरी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट को कई बार साथ में देखा गया है। दोनों ही अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरों को इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर करते रहते हैं।

Image Source : instagram

तृप्ति की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनके प्रशंसक इस जोड़ी की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।

Image Source : instagram

तृप्ति डिमरी ने फिल्म 'एनिमल' में जोया के किरदार से खूब प्रशंसा बटोरी थी, जिसके बाद से वह नेशनल क्रश बन चुकी हैं। तृप्ति की अपकमिंग फिल्म 'धड़क 2' जल्द ही रिलीज होने वाली है।

Image Source : instagram

सैम मर्चेंट ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और 2002 में ग्लैडरैग्स मैनहंट प्रतियोगिता के विजेता भी रहे हैं। सैम मर्चेंट अब एक बिजनेसमैन हैं।

Image Source : instagram

Next : रैपर रफ्तार ने फिर की शादी, हीरोइनों को फेल करती हैं दूसरी पत्नी