

फिल्म निर्माता बोनी कपूर मंगलवार को 70 साल के हो गए। इस खास मौके को और भी खास बनाने में उनके परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
Image Source : Amshula Kapoor Instagramबेटे अर्जुन और बेटियां अंशुला-जाह्नवी ने ग्रैंड अंदाज में पापा बोनी कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट किया।
Image Source : Amshula Kapoor Instagramबोनी कपूर के इस ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके दोनों भाई और संजय और अनिल कपूर के साथ उनका परिवार भी शामिल रहा।
Image Source : Amshula Kapoor Instagramअब इस सेलिब्रेशन की झलकियां भी सामने आईं हैं, जिसे किसी और ने नहीं बल्कि उनके भाई संजय कपूर और बेटी अंशुला कपूर ने शेयर किया है।
Image Source : Amshula Kapoor Instagramइन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर का स्वैग देखने को मिल रहा है, जहां सभी लोग ब्लैक आउटफिट में वो बिल्कुल अलग दिख रही हैं।
Image Source : Amshula Kapoor Instagramब्लू डेनिम, पर्पल श्रग पहने जाह्नवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की बाहों में नजर आ रही हैं।
Image Source : Amshula Kapoor Instagramइन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का यही कहना है कि वो परिवार के बीच भी काफी कंफर्टेबल हैं और अपने प्यार को जरा भी नहीं छिपातीं।
Image Source : Amshula Kapoor InstagramNext : कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस को मिल रहा पति से प्रिंसेस ट्रीटमेंट, कही ये दिल छू लेने वाली बात