

जैस्मिन भसीन अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ अपने खास पलों को भी शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।
Image Source : instagramजैस्मिन भसीन इन दिनों न्यू यॉर्क में अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इन खास पलों को फैंस के साथ शेयर किया है।
Image Source : instagramएक्ट्रेस की इन तस्वीरों में वो न्यू यॉर्क में बर्फ के बीच मस्ती करती हुईं नजर आ रही हैं। फोटो में जैस्मिन ब्लैक ऑउटफिट में दिख रही हैं और क्यूट अंदाज में पोज दे रही हैं।
Image Source : instagramएक्ट्रेस की एक तस्वीर में उनके साथ अली गोनी और रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ के जज विकास खन्ना भी पोज देते नजर आ रहे हैं।
Image Source : instagramएक फोटो में एक्ट्रेस रामदेव बाबा के स्टैचू के साथ नजर आ रही हैं, जिसमें दोनों वृक्षासन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Image Source : instagramएक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें जैस्मिन बर्फ के बीच घूमती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
Image Source : instagramजैस्मिन ने न्यू यॉर्क की खास जगहों की और खाने की चीजों की तस्वीरों को भी फैंस के साथ शेयर किया। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'न्यू यॉर्क डंप।'
Image Source : instagramजैस्मिन की इन तस्वीरों पर फैंस अपना प्यार लूटा रहे हैं। उनके एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जैस्मिन बेहद खूबसूरत लग रही हैं।' बहुत से फैंस ने दिल वाली इमोजी भी शेयर की।
Image Source : instagramजैस्मिन भसीन ने टीवी शो 'टशन-ऐ-इश्क' से अपनी पहचान बनाई है, जिसके बाद एक्ट्रेस कई हिट टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म 'वानम' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।
Image Source : instagramNext : रुबीना की अंग्रेजी ने किया अभिषेक का दिमाग खराब, कहा- 'अंग्रेजी नहीं आती'