

'लाफ्टर शेफ्स 2' लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हाल ही का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है, जिसमें रुबीना दिलैक की अंग्रेजी से अभिषेक का सिर घूम गया।
Image Source : Instagram'लाफ्टर शेफ्स 2' के इस नए सीजन में रुबीना दिलैक, अब्दू रोजिक, मन्नारा चोपड़ा, एल्विश यादव,अभिषेक कुमार, कृष्णा अभिषेक,समर्थ जुरेल, अंकिता लोखंडे , विक्की जैन,सुदेश लहरी राहुल वैद्य ने भाग लिया है।
Image Source : Instagram'लाफ्टर शेफ्स 2' के नए एपिसोड का प्रोमो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें रुबीना अभिषेक से अंग्रेजी में बात करती हैं, तभी अभिषेक उनको देखते हुए कहते है, 'हिन्दी में बताओ, मुझको अंग्रेजी नहीं आती।'
Image Source : Xजिसके बाद समर्थ जुरैल रुबिना के पास आकर कहते हैं, 'मुझको बताओ, मुझे आती है इग्लिंश', जिसके बाद अभिषेक समर्थ से पूछते हैं STRAIN का मतलब बताईयों।
Image Source : Instagramजिसके बाद समर्थ जुरैल रुबिना से कहते है एक बार फिर से कहना तुमने क्या कहा था, जिसके बाद रुबिना हसंने लगती हैं। इसी एपिसोड में भारती सिंह ने प्यार के बारे में भी बात की।
Image Source : Instagram'लाफ्टर शेफ्स 2' की जज भारती ने एल्विश यादव से पूछा था प्यार क्या है, जिसका जवाब देते हुए एल्विश ने कहा, 'मेरा मानना ये है की लाइफ में एक पार्टनर होना चाहिए, जो की मेरे पास है।'
Image Source : Instagramएल्विश के ये कहने के बाद भारती खुशी से पूछती है आपके पास है, जिसके बाद कृष्णा और विक्की दोनों एल्विश को गले लगाकर बधाईयां देने लगते हैं।
Image Source : Instagramइससे पहले के एपिसोड में एल्विश और मन्नारा के बीच नोंकझोंक देखने को मिली थी और अब रुबीना-अभिषेक की इस कॉमेडी को काफी पसंद कर रहे हैं।
Image Source : Instagramभारती सिंह और हरपाल सिंह सोखी इस मजेदार रियलिटी शो को होस्ट कर रहे हैं। 'लाफ्टर शेफ्स 2' का प्रीमियर 25जनवरी 2025 को हुआ था। इस शो को आप कलर्स टीवी पर हर शनिवार और रविवार को 9:30 बजे देख सकते हैं।
Image Source : XNext : 'बड़ी समस्या हो गई...' क्यों परेशान हैं 82 साल के अमिताभ बच्चन?