

प्राइम वीडियो ने हाल ही में पंचायत सीजन 4 की घोषणा की है। इस बार भी इसमें जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव सहित कई बेहतरीन स्टार्स नजर आएंगे।
Image Source : Instagramपंचायत सीरीज एक कॉमेडी-ड्रामा है जो अब अपने नए सीजन के साथ धमाका करने को तैयार है। अब आने वाले सीजन में सचिव जी अभिषेक, प्रधान जी और फुलेरा के लोग नई चुनौतियों से जूझते दिखाई देने वाले हैं।
Image Source : Instagramइस सीरीज की कहानी के साथ-साथ इसकी स्टार कास्ट भी लोगों को बहुत पसंद आई है। 'पंचायत' से कई स्टार्स को पहचान मिली है जो आज सोशल मीडिया पर राज करते हैं।
Image Source : Instagramलोग अब इन सितारों को उनके असली नाम से नहीं बल्कि किरदार के नाम से पहचानते हैं। आज हम आपको 'पंचायत' के उन्हीं स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी इस सीरीज से लाइफ बदल गई।
Image Source : Instagramइस लिस्ट में सबसे पहला नाम फुलेरा गांव के सचिव अभिषेक त्रिपाठी का भी है। जिन्हें दर्शक आज प्यार से सचिव जी कहते हैं। इनका असली नाम जितेंद्र कुमार है।
Image Source : Instagram'पंचायत' में रिंकी का किरदार निभा चुकी सनविका आज सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। इस सीरीज से सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी सबसे ज्यादा चर्चा में रही है।
Image Source : Instagram'पंचायत' से चंदन रॉय ओटीटी स्टार बन गए। इस सीरीज में उन्होंने जुगाडू विकास का किरदार निभाया था। वह इसके तीनों सीजन में नजर आ चुके हैं।
Image Source : Instagramइस खास लिस्ट में फुलेरा गांव में प्रधान मंजू देवी की विरोधी बन तहलका मचा चुकी सुनीता राजवर ने इसमें क्रांति देवी का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस कई टीवी शो और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन फेम 'पंचायत' से मिला है।
Image Source : Instagramसीरीज के सबसे मशहूर किरदार में से एक बनराकस यानी भूषण का किरदार दुर्गेश कुमार ने निभाया था। उनका 'देख रहा है विनोद' और 'हे भुटकुन दो कप चाय बनाओ कड़क' यह लाइन लोगों के दिमाग में बैठ चुकी है।
Image Source : Instagramवहीं फैजल मलिक का किरदार लोगों को इतना पसंद आया कि वह उन्हें अब प्रहलाद चा के नाम से बुलाते हैं। 'पंचायत' में प्रहलाद पांडे का रोल बहुत ही अलग तरह से पेश किया गया है।
Image Source : Instagram'पंचायत' के विनोद और माधव को कैसे भूल सकते हैं। ये दो किरदार सीरीज के सबसे बेहतरीन स्टार्स थे। बता दें कि अशोक पाठक और बुल्लो कुमार इस सीरीज से लोगों के बीच पॉपुलर हो गए।
Image Source : InstagramNext : कौन हैं राजेश खन्ना के छोटे जमाई राजा? बड़े बिजनेसमैन की लिस्ट में आता है नाम