जोधा अकबर की 'जोधा बेगम' का 11 साल में इतना बदला गया लुक, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस के उड़े होश

जोधा अकबर की 'जोधा बेगम' का 11 साल में इतना बदला गया लुक, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस के उड़े होश

Image Source : Instagram

'जोधा अकबर' टीवी सीरियल की कास्ट से लेकर कहानी, दर्शक आज तक भूल नहीं पाए हैं। इस टीवी शो की जोधा बेगम तो आपको याद ही होगी। उनका किरदार लोगों के दिलों में बस हुआ है। जोधा बेगम का रोल एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने निभाया था।

Image Source : Instagram

परिधि शर्मा एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपनी मासूमियत से लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। ऑनस्क्रीन हीरे जवाहरात से सजी रहने वाली जोधा बेगम आज भी अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं।

Image Source : Instagram

जोधा अकबर में जोधा बेगम का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस परिधि शर्मा का लुक 11 सालों में काफी बदल गया है। इतने साल बाद एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटो देख फैंस उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे।

Image Source : Instagram

परिधि शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 'तेरे मेरे सपने' से की थी। हालांकि, पहचान उन्हें रजत टोकस के साथ टीवी शो 'जोधा अकबर' में काम करके मिली। शो में दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था।

Image Source : Instagram

परिधि शर्मा भले ही अब एक्टिंग की दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। परिधि की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वे बिना मेकअप नजर आ रही हैं।

Image Source : Instagram

बिना मेकअप परिधि बहुत खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन कुछ लोग उन्हें इतने सालों बाद बिना मेकअप देखकर पहचान नहीं पा रहे हैं। इस फोटो में परिधि अपने सिंपल लुक से लोगों का दिल जीत रही हैं। 11 साल बाद परिधि के इस ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को अचंभे में डाल दिया है।

Image Source : Instagram

फोटो को शेयर करते हुए परिधि शर्मा ने इसके कैप्शन में लिखा है, 'नेचर में'। इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया है। परिधि के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Image Source : Instagram

उन्होंने 2018 में 'पटियाला बेब्स' से कमबैक किया। वह फिर 'जग जननी मां वैष्णो देवी' में भी नजर आईं। 2022 से परिधि शर्मा टीवी से दूर हैं। वह किसी शो या प्रोजेक्ट में काम नहीं कर रही हैं।

Image Source : Instagram

इंदौर में जन्मी परिधि शर्मा ने शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनके पति ने ही उन्हें सपोर्ट किया और उन्हें सपने पूरा करने के लिए नए पंख दिए थे।

Image Source : Instagram

Next : कैसा है IIM अहमदाबाद में माहौल, अमिताभ बच्चन की नातिन ने दिखाई कोने-कोने की झलक