'जोधा अकबर' की महम अंगा का बदला लुक, 12 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी

'जोधा अकबर' की महम अंगा का बदला लुक, 12 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी

Image Source : Instagram/@AshwiniKalsekar

टीवी पर कई हिस्टॉरिकल ड्रामा सीरियल धूम मचा चुके हैं। लेकिन, 'जोधा अकबर' की बात ही अलग थी। इसका हर किरदार आज भी दर्शकों के दिलों पर कब्जा किए हुए है।

Image Source : Instagram/@ashwinikaleskar

जी टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'जोधा अकबर' ने 2013 से लेकर 2015 तक लोगों को खूब एंटरटेनमेंट किया। इसमें परिधि शर्मा और विक्की बत्रा ने जोधा अकबर का रोल प्ले किया था।

Image Source : FB/@paridhiofficial

इसके अलावा अश्विनी खलसेकर ने महाम अंगा का किरदार निभाया था जो अब 12 साल बाद काफी बदल गई हैं। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

Image Source : FB/@ImaDaviders

इंस्टाग्राम पर 'जोधा अकबर' की महाम अंगा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

Image Source : Instagram/@ajay_creat_

शॉर्ट हेयर ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लग दिए हैं। वीडियो में वह अपने को-एक्टर अजय देवगन की एक्टिंग स्किल और उनकी दरियादिली की तारीफ करती दिख रही हैं।

Image Source : Instagram/@ajay_creat_

सोशल मीडिया पर 'जोधा अकबर' की महाम अंगा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उनकी फिटनेस और सुंदरता की तारीफ कर रहे हैं।

Image Source : Instagram/@sakshi_jindal3

सोशल मीडिया पर भी अश्विनी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। टीवी और बड़े पर्दे पर स्ट्रिक्ट लेडी का रोल निभाने वाली अश्विनी असल जिंदगी में बेहद ही सॉफ्ट हार्टेड हैं।

Image Source : Instagram/@ashwinikaleskar

अश्विनी खलसेकर 'जोधा अकबर' के अलावा 'पार्टनर्स', 'वनवास', 'कसम से' जैसे टीवी सीरियल में काम किया हैं। वहीं, साल 2003 में सनी देओल, प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा की 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Image Source : FB/@NupurDeRoy

अश्विनी खलसेकर अब जल्द ही फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वह प्रेमलता का किरदार निभाएंगे। अब यह फिल्म 1 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Image Source : Instagram/@viralbhayani

Next : 'कभी खुशी कभी गम' की छोटी पू का बेबी शावर, मिनी ड्रेस में दिखाया बेबी बंप, पति संग दिए पोज