'कभी खुशी कभी गम' की छोटी पू बनने वाली हैं मम्मी, बेबी बंप के साथ दिखाईं झलकियां

'कभी खुशी कभी गम' की छोटी पू बनने वाली हैं मम्मी, बेबी बंप के साथ दिखाईं झलकियां

Image Source : @malvikaraaj/Instagram

'कभी खुशी कभी गम' में छोटी पू का किरदार निभाने वाली मालविका राज ने मई 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

Image Source : @malvikaraaj/Instagram

मालविका अब अपने प्रेग्नेंसी के दिनों को एंजॉय कर रही हैं। इसकी झलकियां भी वो लगातार इंस्टाग्राम पर साझा कर रही हैं।

Image Source : @malvikaraaj/Instagram

मालविका अपने पति प्रणव बग्गा के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। दोनों ही बेबी के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Image Source : @malvikaraaj/Instagram

अब एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें साझा की हैं, जिससे वो फिर सुर्खियों में आ गई हैं। ये तस्वीरें उनके प्रेग्नेंसी फोटोशूट की हैं।

Image Source : @malvikaraaj/Instagram

दरअसल हाल में ही एक्ट्रेस की गोद भराई और बेबी शावर किया गया। इसके लिए खास मैरी पॉपिंस थीम रखा गया था।

Image Source : @malvikaraaj/Instagram

इस समारोह में मालविका राज ने एक चमकदार सिल्वर मिनी ड्रेस पहनकर अपने बेबी बंप को खूबसूरती से फ्लॉन्ट किया।

Image Source : @malvikaraaj/Instagram

गोद भराई की पेस्टल थीम वाली सजावट ने माहौल को एक खूबसूरत सपने जैसा जादुई बना दिया था। इस दौरान एक्ट्रेस भी खिलखिला करे हंसती दिखीं।

Image Source : @malvikaraaj/Instagram

इससे पहले, एक पारंपरिक गोद भराई समारोह भी हुआ, जिसमें उन्होंने हरे रंग का लहंगा और फूलों का दुपट्टा पहना था।

Image Source : @malvikaraaj/Instagram

इस पारंपरिक समारोह में एक गुरुजी का सत्संग भी आयोजित किया गया, जिसमें मां और अजन्मे शिशु को आशीर्वाद दिया गया।

Image Source : @malvikaraaj/Instagram

Next : ‘द बंगाल फाइल्स’ ने न्यू जर्सी में किया धमाका, पहले प्रीमियर पर ही होने लगी चर्चा