‘द बंगाल फाइल्स’ ने न्यू जर्सी में किया धमाका, पहले प्रीमियर पर ही होने लगी चर्चा

‘द बंगाल फाइल्स’ ने न्यू जर्सी में किया धमाका, पहले प्रीमियर पर ही होने लगी चर्चा

Image Source : @vivekagnihotri/Instagram

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का टीजर जब रिलीज हुआ था, तो उसने दर्शकों को चौंका दिया था।

Image Source : @vivekagnihotri/Instagram

अब इस फिल्म ने न्यू जर्सी, यूएसए में अपने पहले शानदार प्रीमियर के साथ वहां हलचल मचा दी है। जैसा पहले ही बताया गया था, 'द बंगाल फाइल्स' की भारत में बड़ी रिलीज से पहले इंटरनेशनल प्रीमियर होंगे।

Image Source : @vivekagnihotri/Instagram

इसकी शुरुआत बड़े यूएसए टूर से हुई है। न्यू जर्सी में हुए पहले प्रीमियर में लोग ताली बजाते रहे, चीख पड़े, रो पड़े क्योंकि इस आंखें खोल देने वाली फिल्म में दिखाए गए सच ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया।

Image Source : @vivekagnihotri/Instagram

अपने सोशल मीडिया पर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ऑडियंस के रिएक्शंस की झलकियां शेयर कीं, जिसमें साफ दिखा कि इस कड़वी, चौंकाने वाली और अब तक अनकही कहानी 'डायरेक्ट एक्शन डे' को देखकर लोग कितने भावुक हो गए।

Image Source : @vivekagnihotri/Instagram

ये वही कहानी है जो एक बड़ा सवाल उठाती है, क्या बंगाल भी कश्मीर बनने की कगार पर है? साथ ही उन्होंने ये कैप्शन भी लिखा, 'न्यू जर्सी में हिंदू नरसंहार की अनकही कहानी #TheBengalFiles की पहली स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों का रिएक्शन।'

Image Source : @vivekagnihotri/Instagram

'द बंगाल फाइल्स' के 11 बड़े प्रीमियर का अमेरिका में शेड्यूल इस तरह रहेगा: 19 जुलाई को न्यू जर्सी में, 20 जुलाई को वॉशिंगटन डीसी में।

Image Source : @vivekagnihotri/Instagram

25 जुलाई को रैले में, 26 जुलाई को अटलांटा में, 27 जुलाई को टैम्पा में, 1 अगस्त को फीनिक्स में, 2 अगस्त को लॉस एंजिलिस में, 3 अगस्त को एसएफ बे एरिया में होने वाला है।

Image Source : @vivekagnihotri/Instagram

'द बंगाल फाइल्स' का प्रीमियर 7 अगस्त को डेट्रॉयट में, 9 अगस्त को शिकागो में और 10 अगस्त को ह्यूस्टन में होगा।

Image Source : @vivekagnihotri/Instagram

Next : 'मंडला मर्डर्स' देखने के लिए हैं बेताब, उससे पहले ओटीटी पर देख डालिए ये थ्रिलर फिल्में-सीरीज