

साल 2005 में रिलीज हुई 'कलयुग' की प्यारी सी एक्ट्रेस स्माइली सूरी अब एक्टिंग छोड़ चुकी हैं और एकदम अलग लाइफ जी रही हैं।
Image Source : Instagramफिल्मी परिवार से आने के बाद भी स्माइली सूरी का एक्टिंग करियर बेहद छोटा रहा। एक्ट्रेस डायरेक्टर मोहित सूरी की बहन हैं और मुकेश और महेश भट्ट की भांजी लगती हैं।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस कलयुग से पहले पूजा भट्ट की फिल्म से लॉन्च होने वाली थीं, लेकिन पूजा को रोल के लिए फिट नहीं लगीं और उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया।
Image Source : Instagramइसके बाद उन्हें कुणाल खेमू के साथ फिल्म 'कलयुग' मिली, जिसे उनके भाई मोहित सूरी ने ही बनाया था।
Image Source : Instagram'कलयुग' में अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित करने वाली स्माइली ने गिनती की फिल्में कीं। एक्ट्रेस ने पर्सनल लाइफ के उतार-चढ़ाव के चलते अपनी प्रोफेशनल लाइफ भी खराब कर ली।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने अपने सालसा टीचर विनीत से शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बनाई, लेकिन बाद में उनकी ये शादी भी नहीं चली और टूट गई।
Image Source : Instagramइसके बाद एक्ट्रेस डिप्रेशन में चली गईं। लंबे वक्त तक वो डिप्रेशन से जूझने के बाद इससे उबरी और नए सिरे से जिंदगी शुरू की।
Image Source : Instagramअब स्माइली सूरी एक फुल टाइम प्रोफेशनल पोल डांसर बन गई हैं। इतना ही नहीं वो मुंबई में एक डांस स्टूडियो भी चलाती हैं।
Image Source : Instagramस्माइली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके पोल डांस वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे।
Image Source : InstagramNext : 'हीरामंडी' अवतार में दिखीं YRKKH की सास-बहू