

शाहरुख खान, जायेद खान, सुष्मिता सेन और अमृता राव स्टारर एक्शन-रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं हूं ना' तो आपने देखी ही होगी। इसमें किंग खान ने मेजर राम प्रसाद शर्मा का किरदार निभाया था।
Image Source : Instagram/@redchilliesentफिल्म में शाहरुख खान के छोटे भाई का रोल जायेद खान ने प्ले किया, जिसमें उनका नाम लक्ष्मण प्रसाद शर्मा था। वहीं सुष्मिता सेन को कॉलेज प्रोफेसर के किरदार में देखा गया था।
Image Source : Instagram/@redchilliesentइस फिल्म की स्टार कास्ट को आज तक लोग भूल नहीं पाए हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है फिल्म में विलेन राघवन दत्ता का रोल पहले कमल हासन करने वाले थे, लेकिन बाद में सुनील शेट्टी को चुना गया था।
Image Source : X/@SunielVShetty'मैं हूं ना' में सुनील शेट्टी ने विलेन राघवन दत्ता का किरदार निभाया था, जिसके लिए फरहान खान की पहली पसंद श्रुति हासन के पिता कमल हासन थे।
Image Source : X/@SunielVShettyफरहान खान ने खुद अपने यूट्यूब व्लॉग में श्रुति हासन से बात करते वक्त इस बात का खुलासा किया है। वहीं 'कुली' एक्ट्रेस ने भी बताया कि ये बात उनको भी पता थी।
Image Source : Instagram/@farahkhankunderइसके पहले जायेद खान ने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि उनका वाला किरदार ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन और सोहेल खान जैसे सितारों को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने उस रोल को रिजेक्ट कर दिया था।
Image Source : Instagram/@itszayedkhanशाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैं हूं ना' को फराह खान ने निर्देशित किया था, जिसे उन्होंने रेड चिलीज के बैनर के तहत प्रोड्यूस किया था।
Image Source : Instagram/@farahkhankunderरही बात श्रुति हासन की तो वो इन दिनों अपनी बिग बजट फिल्म 'कुली' के प्रमोशन में बिजी हैं जो 14 अगस्त को सिनेमघरों में रिलीज होने वाली है।
Image Source : Instagram/@shrutzhaasanबता दें कि 'कुली' की बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' से टक्कर होने वाली है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फिल्मों में शानदार स्टार्स की टोली है।
Image Source : Instagram/@sumitkadelofficialNext : रजनीकांत की दीवानी है 49 साल की एक्ट्रेस, सुपरस्टार को बताया अपना क्रश, शरमाते हुए कही ये बात