

कंगना रनौत इन दिनों अपने गांव सिमसा में हैं। एक्ट्रेस के गांव सिमसा में कार्तिकेय स्वामी जी मंदिर के कपाट खुल गए हैं, जिसकी झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
Image Source : instagramकंगना रनौत ने देवता कार्तिकेय स्वामी का आशीर्वाद लिया। तस्वीरों में एक्ट्रेस पूजा-अर्चना करती हुई दिखाई दे रही हैं।
Image Source : instagramइस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने गांव के देवता कार्तिकेय स्वामी जी के मंदिर पर बैठी नजर आ रही हैं, जिसमें कंगना ने पहाड़ी पोशाक पहनी हुई है।
Image Source : instagramकंगना रनौत ने देवता कार्तिक स्वामी के मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ की भी झलक दिखाई। फोटो में हर कोई भगवान की भक्ति में लीन नजर आ रहा है।
Image Source : instagramएक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आज मेरे सिमसा गांव में देवता कार्तिकेय स्वामी जी के कपाट खुले हैं, मेरे घर का नाम भी मैंने कार्तिकेय स्वामी जी के नाम पर रखा है।'
Image Source : instagramउन्होंने आगे लिखा, 'ये मंदिर मेरे घर के बिल्कुल सामने है। ऐसी मान्यता है कि पार्वती और शिवा पुत्र कार्तिकेय स्वामी जी ने इसी स्थान पर तपस्या की थी।'
Image Source : instagramएक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'आदिकाल से चली आ रही ये प्रचीन सनातनी परम्पराएं हमें धर्म और जीवन के किये मूल्य सिखती हैं। देवता सबकी रक्षा करें।'
Image Source : instagramकंगना रनौत ने हाल ही में मनाली की खूबसूरत वादियों में अपना रेस्टोरेंट खोला है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो एक्ट्रेस शेयर करती रहती हैं।
Image Source : instagramएक्ट्रेस की 17 जनवरी को 'इमरजेंसी' फिल्म रिलीज हुई थी, जो लोगों को काफी पसंद भी आई। फिल्म में कंगना की कमाल की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया।
Image Source : instagramNext : तृषा कृष्णन का एक्स अकाउंट हुआ हैक, फैंस को दिया अपडेट