तृषा कृष्णन का एक्स अकाउंट हुआ हैक, फैंस को दिया अपडेट

तृषा कृष्णन का एक्स अकाउंट हुआ हैक, फैंस को दिया अपडेट

Image Source : Instagram

तृषा कृष्णन अपनी फिल्म 'विदामुयार्ची' को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन कर रही है।

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने अपने इस्टांग्राम पर एक स्टोर शेयर करते हुए फैंस को बताया है कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो चुका है।

Image Source : Instagram

तृषा ने इस बात का खुलासा खुद किया है और अपने फैंस को सचेत रहने के लिए कहा है। एक्ट्रेस के साथ ये पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी एक्ट्रेस का अकाउंट हैक किया गया था।

Image Source : Instagram

2017 में भी तृषा कृष्णन का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस कुछ समय के लिए ट्विटर पर नहीं थी।

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस ने इस स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा, 'दोस्तों मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। जब तक ये ठीक नहीं होता तब तक इससे जो कुछ भी पोस्ट किया जा रहा वो मैंने नहीं किया है। धन्यवाद।'

Image Source : Instagram

बता दें, 'विदामुयार्ची' फिल्म 6 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। एक्ट्रेस की ये एक्शन थ्रिलर फिल्म है। एक्ट्रेस इस फिल्म में अजित कुमार, अर्जुन दास, रेजिना कैसेंड्रा के साथ नजर आ रही हैं।

Image Source : Instagram

'विदामुयार्ची' फिल्म के बाद अब एक्ट्रेस कमल हासन के साथ ‘ठग लाइफ’ में नजर आने वाली हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image Source : Instagram

तृषा कृष्णन ने 2010 में आई फिल्म 'खट्टा मीठा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने साउथ फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।

Image Source : Instagram

तृषा कृष्णन साउथ की फिल्मों में ज्यादा नजर आती हैं। एक्ट्रेस 'लेसा लेसा', 'थिरुपाची', 'नमो वेंकटेश', 'नायकी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Image Source : Instagram

Next : नागार्जुन ने बेटे नागा चैतन्य की सफलता का मनाया जश्न, तारीफों के बांधे पुल