

70-80 के दशक में बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां आईं और अपने टैलेंट के दम पर लंबी पारी खेली।
Image Source : Designइन अभिनेत्रियों की लिस्ट में राखी का नाम भी शामिल है, जिन्होंने अपने समय में अमिताभ बच्चन से लेकर शशि कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया।
Image Source : Designराखी ने हीरोइन के किरदार से जहां रोमांस की अलग छवि बनाई तो वही मां और दादी के किरदार से भी दर्शकों की पसंद बनी रही।
Image Source : Designफिल्म ‘करण-अर्जुन’ में राखी ने मां के किरदार से एक अलग छाप छोड़ी थी और आज भी उन्हें इस किरदार के लिए पहचाना जाता है।
Image Source : Designहालांकि राखी अब काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। अब वह मुंबई से दूर पनवेल में एक फार्महाउस में रहती हैं, जहां वह खेती बाड़ी का काम करती हैं।
Image Source : Designराखी अब लाइमलाइट से कोसों दूर ही रहती हैं, ऐसे में जब हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया तो फैंस उन्हें देखकर हैरान रह गए।
Image Source : Designराखी अब पहले के मुकाबले काफी बदल चुकी हैं। सामने आई इन तस्वीरों में आप भी देख सकते हैं कि एक्ट्रेस अब कितनी ज्यादा बदल चुकी हैं।
Image Source : Designपहली नजर में तो उन्हें देखकर पहचानना मुश्किल है। वाकई खूबसूरत दिखने वाली राखी पर अब उम्र का असर साफतौर पर दिखने लगा है।
Image Source : Designहालांकि बावजूद इसके फैंस आज भी उन्हें पहले की ही तरह प्यार करते हैं और अब भी वह अपनी पंसदीदा एक्ट्रेस के कमबैक का इंतजार कर रहे हैं।
Image Source : DesignNext : 'पाताल लोक' की हीरोइन गुल पनाग कहां गुम हैं? जानें एक्टिंग से दूर और क्या कर रहीं एक्ट्रेस