

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग तो आप सभी को याद ही होंगी। एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाती हैं।
Image Source : Instagramगुल पनाग ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। फिल्म 'डोर' से उनके करियर को उड़ान मिली।
Image Source : Instagramमिस इंडिया का खिताब जीतने वाली गुल पनाग फिल्मों और एक्टिंग की दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। 'पाताल लोक' की रिलीज के बाद से एक्ट्रेस किसी नए शो या फिल्म में नजर नहीं आई हैं।
Image Source : Instagramगुल पनाग अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वो अपने टॉम बॉय लुक से लोगों का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडियी पर काफी एक्टिव हैं।
Image Source : Instagramफिल्मों के अलावा एक्ट्रेस की लाइफ एडवेंचर से भरी हुई है। उन्हें ट्रैवेलिंग और बाइक राइडिंग का खासा शौक है।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस अपने पति और बेटे के साथ अक्सर लंबी कैंपिंग वेकेशन्स पर जाती रहती हैं। इतना ही नहीं उन्हें जंगल सफारी का भी क्रेज है।
Image Source : Instagramऐसे में वो फिल्मों से दूर एडवेंचर एक्टिविटीज में लगी रहती हैं। एक्ट्रेस के पिता आर्मी में ऑफिसर रहे, इसी के चलते स्पोर्ट्स और एडवेंचर में उनकी रुचि बढ़ी।
Image Source : Instagramगुलकीरत कौर पनाग सिर्फ बाइक और कार ही नहीं बल्कि हवाई जहाज उड़ाना भी जानती हैं। वो एक लाइसेंस्ड पायलेट हैं।
Image Source : Instagramसाइकिल रेस और लंबी मरैथन में भी गुल पनाग हिस्सा लेती रहती हैं। उनके पति ऋषि भी उनका साथ देते हैं।
Image Source : Instagramइतना ही नहीं एक्ट्रेस आम आदमी पार्टी की सदस्य भी हैं। उन्होंने चंडीगढ़ से किरण खेर के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वो हार गई थीं। इसके बाद से ही राजनीति में वो ज्यादा एक्टिव नहीं रहीं।
Image Source : InstagramNext : नुपुर शिखरे से कहां और कैसे मिलीं आमिर खान की लाडली आयरा खान, जानें पूरी लव स्टोरी