

जयपुर में आईफा 2025 के जश्न की शुरुआत हुई, जिसमें करीना कपूर ने अपने खूबसूरत अंदाज से सारी महफिल लूट ली।
Image Source : Instagramकरीना कपूर खान तरुण तहिलियानी की मैरून कोर्सेट साड़ी पहनकर आईफा में पहुंचीं, जिसमें अभिनेत्री को देखने के बाद हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं।
Image Source : Instagramकरीना कपूर ने भी अपने आईफा 2025 की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उनका अंदाज देख फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे।
Image Source : Instagramअवॉर्ड नाइट के लिए करीना का ये लुक रिया कपूर ने स्टाइल किया था, जिसमें उन्होंने साड़ी को वेस्टर्न ट्विस्ट के साथ पेश किया।
Image Source : Instagramकरीना के फैंस का कहना है कि आईफा 2025 में अपने लुक और अंदाज से एक बार फिर करीना ने साबित कर दिया कि वह अब तक स्टाइल आइकन क्यों बनी हुई हैं।
Image Source : Instagramस्टार स्टडेड इस इवेंट के लिए करीना ने जो तरुण तहिलियानी की मशहूर ‘मॉडर्न इंडिया’ साड़ी पहनी थी वह मूल रूप से उनके 2008 के कलेक्शन से थी।
Image Source : Instagramपहले से ड्रेप की गई साटन-सिल्क साड़ी में जरदोजी कढ़ाई और सिक्विंस से सजाया गया था। प्लीटेड पल्लू को ट्रेल में बदल गया, जिससे उनके लुक को ड्रामेटिक टच मिल रहा था
Image Source : Instagramलुक को खूबसूरत बनाने के लिए रिया कपूर ने करीना के हाथ पर एक सिल्क ओवरले के साथ लुक को स्टाइल किया, जिसमें बॉर्डर और एक ओपन-फ्रंट डिजाइन था जिसने इसकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया।
Image Source : Instagramवर्क फ्रंट की बात करें तो करीना आखिरी बार सिंघम अगेन में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया था।
Image Source : InstagramNext : IIFA Awards 2025: कृति सैनन के नाम रहा बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड