

2 दिनों तक चलने वाले इस इवॉर्ड समारोह में पहला दिन डिजिटल की दुनिया के कलाकारों को सम्मानित किया गया।
Image Source : Instagramओटीटी सीरीज और फिल्मों को आईफा अवॉर्ड दिया गया। एक्ट्रेस कृति सैनन ने अपनी फिल्म 'दो पत्ती' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है।
Image Source : Instagramइस अवॉर्ड को जीतते ही कृति खुशी से फूली नहीं समा रहीं। कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों में कृति सैनन के फैन्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। कृति ने बीते साल रिलीज हुई अपनी फिल्म 2 पत्ती में कमाल की एक्टिंग करते हुए डबल रोल निभाया था।
Image Source : Instagramइस फिल्म में कृति के साथ काजोल और शहीर शेख अहम किरदारों में नजर आए थे। कृति की एक्टिंग देख काजोल भी उनकी मुरीद बन गई थीं।
Image Source : Instagramफिल्म को शशांक चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया था और ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
Image Source : Instagramकृति ने अपने 11 साल के करियर में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। साल 2014 में आई फिल्म 'हीरोपंति' से कृति ने अपने करियर की शुरुआत की थी।
Image Source : Instagramकृति अपने करियर में अब तक 27 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड के साथ कृति साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
Image Source : Instagramअब इस साल भी कृति की कई बेहतरीन फिल्में रिलीज के इंतजार में हैं। IMDB के मुताबिक तेरे इश्क में और कॉकटेल-2 फिल्म में भी कृति नजर आएंगी।
Image Source : InstagramNext : उमराह पर गए एक्टर ने मुंडवाया सिर, शेयर की तस्वीर, क्यों हुए ट्रोल?