बड़े पर्दे पर इश्क लड़ाएंगे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे, कन्फर्म हो गई फिल्म

बड़े पर्दे पर इश्क लड़ाएंगे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे, कन्फर्म हो गई फिल्म

Image Source : x

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी समय से सुर्खियों में हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी हलचल है।

Image Source : x

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में दोनों साथ दिखाई देंगे।

Image Source : x

कार्तिक और अनन्या को इस फिल्म से पहले 2019 में आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' में साथ देखा गया था। उनकी इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और हिट रही थी।

Image Source : x

कार्तिक और अनन्या दोनों ही इस फिल्म में ही मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ये मूवी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।

Image Source : x

कार्तिक और अनन्या की जोड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए प्रशंसक उत्साहित हैं और फैंस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image Source : x

अनन्या ने करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' से की थी। फिल्म में एक्ट्रेस टाइगर श्रॅाफ, तारा सुतारिया के साथ नजर आई थी। जिसके बाद एक्ट्रेस फिल्म 'पति पत्नी और वो' में नजर आई थी।

Image Source : x

अनन्या की अपकमिंग फिल्म 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अनन्या, अक्षय कुमार और आर माधव के साथ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म सी शंकरन नायर की जिंदगी पर बनी है।

Image Source : x

कार्तिक आर्यन ने 'प्यार का पंचनामा' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल किया था।जिसके बाद एक्टर ने कई हिट फिल्में दी और बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई।

Image Source : x

कार्तिक की फिल्म 'किरिक पार्टी' का रीमेक 1 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है, जिसके बाद एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में अनन्या पांडे के साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी।

Image Source : x

Next : अथिया शेट्टी ने फ्लॅान्ट किया बेबी बंप, इंस्टाग्राम पर शेयर किए खास पल