कैटरीना कैफ को भा गया है पति का घर, कह रहीं- 'ससुराल गेंदा फूल'

कैटरीना कैफ को भा गया है पति का घर, कह रहीं- 'ससुराल गेंदा फूल'

Image Source : Instagram

कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं।

Image Source : Instagram

इस वीडियो में कैटरीना कैफ ससुराल गेंदा फूल गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। उनका अंदाज बिल्कुल देसी है।

Image Source : Instagram

फ्लोरल ब्लू कॉर्सेट लहंगे में वो डांस करते हुए क्यूट एक्स्प्रेशन्स दे रही हैं। उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Image Source : Instagram

कैटरीना कैफ ने ससुराल गेंदा फूल गाने पर अपने दोस्त की हल्दी सेरेमनी मे परफॉर्म किया है। अब उन्हें देखने के बाद लोग परफेक्ट बहू बता रहे हैं।

Image Source : Instagram

कैटरीना कैफ की तारीफ करते हुए एक फैन ने कहा, 'कैटरीना को अपना ससुराल भा गया है।' एक और शख्स ने लिखा, 'कैटरीना और विक्की की जोड़ी बेस्ट है।'

Image Source : Instagram

बता दें, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुई थी।

Image Source : Instagram

हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंधे थे। एक्ट्रेस ने सभी रस्मों को निभाया था।

Image Source : Instagram

कैटरीना कैफ विदेशी होने के बावजूद विक्की कौशल के परिवार के रिवाजों को महत्व देती हैं। यही वजह है कि वो करवाचौथ का व्रत भी रखती हैं।

Image Source : Instagram

हाल ही में कैटरीना कैफ अपनी सास के साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में भी दर्शन करने पहुंची थीं।

Image Source : Instagram

Next : 'शूर्पणखा के रोल के लिए मेरी नाक परफेक्ट, फिर भी..' 'रामायण' से कटा एक्ट्रेस का पत्ता