'शूर्पणखा के रोल के लिए मेरी नाक परफेक्ट, फिर भी..' 'रामायण' से कटा एक्ट्रेस का पत्ता

'शूर्पणखा के रोल के लिए मेरी नाक परफेक्ट, फिर भी..' 'रामायण' से कटा एक्ट्रेस का पत्ता

Image Source : Instagram

रणबीर कपूर की चर्चित फिल्म 'रामायण' में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। इस बीच कुब्रा सैत ने खुलासा किया कि उन्होंने भी फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था।

Image Source : Instagram

कुब्रा सैत ने नितेश तिवारी की 'रामायण' में शूर्पणखा के रोल के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें ये रोल नहीं मिल सका।

Image Source : Instagram

कुब्रा ने कहा - 'मेरी नाक की वजह मैं शूर्पणखा के रोल के लिए एकदम रफेक्ट थी, मुझे लगा ये रोल मेरे लिए ही बना है, लेकिन उन्होंने मुझे कास्ट नहीं किया।'

Image Source : Instagram

कुब्रा सैत इसके बारे में बात करते हुए आगे कहती हैं- 'अब मैं ये जानने के लिए बेताब हूं कि आखिर ये किरदार (शूर्पणखा) किसे मिला है।'

Image Source : Instagram

हालांकि, अब तक मेकर्स की ओर से भी 'रामायण' के अन्य किरदारों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन, कई नाम इस फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस ने अपनी किताब में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए थे, जिसने हर तरफ हलचल पैदा कर दी थी। अब उन्होंने एक बार फिर अपने बारे में खुलकर बात की है।

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस ने इसी दौरान अपनी जिंदगी के उस पल के बारे में खुलकर बात की, जब वह वन नाइट स्टैंड के बाद प्रेग्नेंट हो गई थीं। कुब्रा ने बताया कि वह वन नाइट स्टैंड के बाद प्रेग्नेंट हो गई थीं, जिसके बाद उन्होंने अबॉर्शन करा लिया था।

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस ने बताया कि वह ये बच्चा नहीं चाहती थीं, इसलिए उन्होंने अबॉर्शन का फैसला लिया था। उन्होंने अपनी मर्जी से ये किया। लेकिन, उन्हें इस प्रोसीजर से डर लग रहा था।

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं अबॉर्शन कराने के बाद बिलकुल भी स्ट्रॉन्ग महसूस नहीं कर रही थी। अगले दिन बहुत कमजोरी महसूस हो रही थी। मेरे अंदर इतनी भी हिम्मत नहीं थी कि मैं कह सकूं कि अगर यह हम नहीं करते हैं तो भी जी लेंगे।'

Image Source : Instagram

Next : रितेश देशमुख को लड़की से मिलते देख क्या सोच रही थीं जेनेलिया?