

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख बॉलीवुड के उन कपल्स में से हैं, जो सालों से साथ हैं और आज भी इनके बीच का प्यार कम नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर भी दोनों काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर साथ में मजेदार वीडियोज भी शेयर करते हैं।
Image Source : Instagramरितेश-जेनेलिया का एक वीडियो आए दिन चर्चा में आ जाता है, ये एक अवॉर्ड फंक्शन का वीडियो था, जिसमें रितेश, प्रीति जिंटा से मिलते नजर आए थे और इस पर जेनेलिया का रिएक्शन वायरल हो गया।
Image Source : Instagramवीडियो में रितेश बहुत ही प्यार से प्रीति जिंटा से मिलते हैं। पहले उनके गले मिलते हैं और फिर उनके दोनों हाथों पर किस करते हैं। इस दौरान बगल में खड़ी जेनेलिया उन्हीं की ओर निहारती रहती हैं।
Image Source : Instagramबीच-बीच में जेनेलिया के एक्सप्रेशन भी बदलते रहते हैं और ये पूरा पल कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर जेनेलिया के रिएक्शन की खूब चर्चा हुई।
Image Source : Instagramअब जेनेलिया ने इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और बताया कि आखिर वह उस वक्त क्या सोच रही थीं।
Image Source : Instagramजेनेलिया ने अरबाज खान के पॉडकास्ट में इस वायरल वीडियो के बारे में बात की और बताया कि वह लंबे समय बाद किसी अवॉर्ड फंक्शन में गई थीं।
Video Source : Instagramजेनेलिया कहती हैं- 'हम अवॉर्ड फंक्शन में गए थे। वहां इतने सारे लोगों से मिलना होता है। इस दौरान रितेश प्रीति से बात कर रहे थे और कैमरामैन का फोकस मेरे एक्सप्रेशन पर था।'
Image Source : Instagramअरबाज कहते हैं- 'कैमरामैन का फोकस आप पर था और रितेश का?' हंसते हुए जेनेलिया जवाब में कहती हैं- 'किसी और पे।'
Image Source : Instagramजेनेलिया का ये वीडियो भी अब चर्चा में है, जिस पर यूजर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
Image Source : InstagramNext : 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है छावा की दहाड़, 641 करोड़ पहुंचा आंकड़ा