

कैटरीना कैफ भी अपनी सास के साथ महाकुंभ का अनुभव करने पहुंचीं। उनकी खास तस्वीरें सामने आई हैं।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों में एक्ट्रेस के साथ उनकी सास नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत रही हैं।
Image Source : Instagramकैटरीना कैफ ने यहां पहुंचने के बाद त्रिवेणी संगम में अपनी सास के साथ स्नान किया और खास पूजा अर्चना भी की।
Image Source : Instagramमहाकुंभ के अंतिम चरण में शामिल होने के साथ ही बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ के आध्यात्मिक सफर की शुरुआत हुई।
Image Source : Instagramइस यात्रा के दौरान कैटरीना ने परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
Image Source : Instagramकैटरीना ने इस खास मौके के लिए खूबसूरत गुलाबी सूट कैरी किया, वहीं उनकी सास कॉटन ब्लू सूट में दिखीं।
Image Source : Instagramकैटरीना कैफ बड़े ही ध्यान से अपनी सास के साथ सभी धार्मिक क्रियाओं में शामिल होती दिखीं।
Image Source : Instagramकैटरीना कैफ परमार्थ निकेतन आश्रम में अपना काफी वक्त गुजारा और संतों के साथ बातचीत करती नजर आईं।
Image Source : Instagramकैटरीना कैफ से पहले उनके पति विक्की कौशल भी महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे थे। 'छावा' की रिलीज से एक दिन पहले उन्हें प्रयागराज में देखा गया था।
Image Source : InstagramNext : शौहर ने दीपिका कक्कड़ पर लुटाया प्यार, दिखाईं अतरंगी तस्वीरें