

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का उनकी दोस्त की शादी में बहुत ही अलग अंदाज देखने को मिला। बी-टाउन के पॉपुलर कपल में से एक कैटरीना-विक्की साथ में खूब मस्ती करते नजर आए।
Image Source : Instagramकैटरीना कैफ ने अपनी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में पति और देवर के साथ पहुंचीं। दोनों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इसमें से कुछ फोटो कैटरीना की हाथ पर लगी मेहंदी के कारण चर्चा में है।
Image Source : Instagramकैटरीना कैफ की मेहंदी पर 'वीके' लिखा है यानी विक्की और उनका नाम। कैटरीना की बेस्ट फ्रेंड करिश्मा कोहली की शादी की पार्टी पिछले महीने हुई थी। क्रिश्चियन थीम पर हुई शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
Image Source : Instagramइस मौके पर कैटरीना ने एक फ्लेयर्ड ऑफ-शोल्डर पिंक गाउन पहना था। उन्होंने अपने लुक को हल्के न्यूड मेकअप से पूरा किया। वहीं, विक्की ब्लैक फॉर्मल थ्री-पीस सूट में दिखें।
Image Source : Instagramएक तस्वीर में विक्की और कैटरीना एक दूसरे के बगल में बैठे हुए हैं। दूसरी तस्वीर में विक्की दुल्हन का हाथ थामे उसे बधाई देते नजर आ रहे थे। तीसरी तस्वीर में कैटरीना अपनी दोस्त को गले लगाती नजर आ रही थीं। एक फोटो में दुल्हन के साथ सभी ब्राइड्समेड्स का ग्रुप भी दिख रहा है।
Image Source : Instagramइस तस्वीर में कैटरीना कैफ की दोस्त करिश्मा कोहली के साथ विक्की कौशल और सनी कौशल साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramकैटरीना और विक्की 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से पहले दोनों ने अपने रिश्तों को सीक्रेट रखा था। वे अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हैं, जब भी कोई खास दिन होता था।
Image Source : Instagramकैटरीना को आखिरी बार विजय सेतुपति के साथ फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में देखा गया था। वहीं विक्की की आखिरी रिलीज 'छावा' 2025 की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
Image Source : InstagramNext : ओरी की सफलता के पीछे है इस हसीना का हाथ, एक हिट देकर बॉलीवुड से हुई गायब, शाहरुख संग कर चुकी है काम