

कीर्ति सुरेश अपने प्रोफेशनल फ्रंट और पर्सनल लाइफ दोनों से ही फैंस का दिल जीत रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर कुछ बड़ी हिट फिल्में देने के बाद, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से शादी की।
Image Source : Instagramकीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल ने अब अपनी शादी के महीनों बाद आफ्टर पार्टी की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें कपल एक-दूसरे के साथ जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी शादी की झलकियां शेयर करती रहती हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने कुछ और खुशनुमा तस्वीरें शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही है।
Image Source : Instagramतस्वीरों में कीर्ति और एंथनी अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती दिखाई दे रहे हैं। ये शानदार फोटो एक्ट्रेस ने अपनी शादी के बाद हुई इंटीमेट पार्टी से शेयर की है।
Image Source : Instagramइसके साथ ही उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा, 'और हमने दिल खोलकर डांस किया और इसके बाद #ForTheLoveOfNyke पूरा हुआ। शुक्रिया, अलविदा।'
Image Source : Instagramकीर्ति सुरेश इन तस्वीरों में ग्रीन कलर की शिमरी गाउन में नजर आ रही है, जिसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।
Image Source : Instagramवहीं कीर्ति सुरेश के पति एंटनी थाटिल ब्लैक आउटफिट में नजर आए, जिसमें वह काफी डैशिंग लग रहे थे।
Image Source : Instagramकीर्ति सुरेश ने 12 दिसंबर को गोवा में पारंपरिक रीति-रिवाज से एंथनी थाटिल के साथ ब्याह रचाया। फिर बाद में साउथ इंडियन तरीके स शादी की।
Image Source : Instagramकीर्ति सुरेश के पति एंथनी थाटिल फिल्मी दुनिया से ताल्लुक नहीं रखते हैं। कोची में जन्मे एंथनी दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं।
Image Source : Instagramकीर्ति और एंथनी थाटिल ने एक-दूसरे को 15 साल से डेट करने के बाद शादी की। हालांकि, उन्होंने फिल्मों में आने के बावजूद अपनी डेटिंग लाइफ रिवील नहीं की और न ही एंथनी ने कुछ खुलासा किया।
Image Source : InstagramNext : प्राजक्ता कोहली ने शेयर की मेहंदी-संगीत की तस्वीरें, मंगेतर संग हुईं रोमांटिक