खुशी कपूर के वायरल वीडियो में दिखा कुछ खास, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

खुशी कपूर के वायरल वीडियो में दिखा कुछ खास, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

Image Source : INSTAGRAM

खुशी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'लवयापा' को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। इंस्टाग्राम पर खुशी अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं।

Image Source : instagram

खुशी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी बहन जाह्नवी कपूर संग 'लवयापा हो गया' पर एक रील बनाई थी, जिसमे उनके पिता बोनी कपूर भी नजर आए थे। इसी बीच खुशी ने एक और रील पोस्ट की है जो चर्चा में है।

Image Source : Instagram

खुशी ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम पर 'लवयापा हो गया' गाने पर अपने पेट डॉग के साथ वीडियो शेयर किया है। वीडियो में खुशी अपने प्यारे पेट डॉग संग इस गाने पर मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं।

Image Source : instagram

खुशी ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे पापा बिजी थे इसलिए मुझे लवयापा के एक छोटे प्रोमो वीडियो के लिए अपने क्यूटी संग वीडियो बनाना पड़ा।' खुशी का ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Image Source : instagram

खुशी वीडियो में काफी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। 'लवयापा' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें खुशी कपूर के साथ जुनैद खान लीड रोल में हैं।

Image Source : instagram

खुशी की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यारा लुटा रहे हैं। उनके एक फैंन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप बहुत प्यारी हो।' वहीं एक और फैंन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इंटरनेट पर आज सबसे अच्छा वीडियो देखने को मिला।'

Image Source : instagram

'लवयापा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें जुनैद खान और खुशी कपूर की केमिस्ट्री को दर्शकों ने सराहा है। फिल्म की कहानी और गानों को भी काफी पसंद किया जा रहा है और अब सभी को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

Image Source : instagram

खुशी कपूर की ये फिल्म 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के रिलीज को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है।

Image Source : instagram

खुशी कपुर ने ओटीटी सीरीज 'द आर्चीज' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म को लोगों से काफी अच्छे रिव्यू भी मिले थे।

Image Source : instagram

Next : बड़े पर्दे पर इश्क लड़ाएंगे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे, कन्फर्म हो गई फिल्म