अथिया शेट्टी ने इन तीन शख्स को दी फादर्स डे की बधाई, कियारा ने सिद्धार्थ संग मनाया जश्न

अथिया शेट्टी ने इन तीन शख्स को दी फादर्स डे की बधाई, कियारा ने सिद्धार्थ संग मनाया जश्न

Image Source : Instagram

आज पूरी दुनिया फादर्स डे सेलिब्रेट कर रही है। इस मौके पर कई सितारों ने भी खास अंदाज में ये दिन सेलिब्रेट किया। मनोरंजन जगत में ऐसे कई कलाकार हैं जो पहली बार फादर्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Image Source : Instagram

अब तक कई सेलिब्रिटी सोशल मीडिया के जरिए फादर्स डे पर अपने पिता को याद करते और उन्हें इस खास दिन पर बधाई देते दिखे।

Image Source : Instagram

लेकिन, बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के पोस्ट काफी चर्चा में हैं। एक एक्ट्रेस मां बन चुकी हैं और एक बनने वाली हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अथिया और कियारा की।

Image Source : Instagram

अथिया शेट्टी ने बेहद खास अंदाज में अपने क्रिकेटर पति केएल राहुल को फादर्स डे की बधाई दी। अथिया ने एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए केएल राहुल को बेहतरीन पिता बताया है।

Image Source : Instagram

अथिया ने केएल राहुल को उनके पहले फादर्स डे की बधाई देते हुए लिखा- 'सबसे अच्छे पिता को हैप्पी फादर्स डे। हम आपको मिस कर रहे हैं केएल राहुल।'

Image Source : Instagram

अथिया ने अपने पिता सुनील शेट्टी और ससुर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए भी फादर्स डे की बधाई दी है। दोनों तस्वीरों में अथिया अपने पिता और ससुर के साथ खुशनुमा पल बिताते दिखीं।

Image Source : Instagram

कियारा आडवाणी ने भी बहुत खास अंदाज में फादर्स डे मनाया। उन्होंने अपने पिता, ससुर की प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए फादर्स डे की बधाई दी।

Image Source : Instagram

इसी के साथ उन्होंने होने वाले पापा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उनको भी फादर्स डे की बधाई दी है।

Image Source : Instagram

कियारा ने अपने पोस्ट में लिखा- 'मेरे पति, जो पिता बनने वाले हैं, मुझे पहले से ही पता है कि हमारा बच्चा सबसे भाग्यशाली है। मेरे जीवन के अद्भुत पिताओं को फादर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं।'

Image Source : Instagram

Next : महाराष्ट्र के पूर्व सीएम की नातिन है ये एक्ट्रेस, सपोर्टिंग रोल के लिए सीखी गुजराती, कौशल फैमिली की बनेंगी बहू?