'बेटे को नहीं बहाना चाहती...', आखिर ऐसा क्यों बोल गईं आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव

'बेटे को नहीं बहाना चाहती...', आखिर ऐसा क्यों बोल गईं आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव

Image Source : x

आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्मफेयर को इंटरव्यू देते हुए अपने बेटे आजाद राव खान के बारे में खुलकर बात की।

Image Source : x

किरण राव ने कहा, 'हमने बहुत समय लिया...हमने बहुत सोच समझ कर ही तलाक लेने के बारे में सोचा। हमने अपनी शादी को लंबे समय तक बहुत अच्छे से चलाया भी।'

Image Source : x

किरण ने आगे कहा, ' हमारा कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं होता था, पर समय-समय पर हम दोनों में बहस हो जाती थी पर ऐसा कुछ भी नहीं होता है, जिसका समाधान 12 घंटों के अंदर न निकले।'

Image Source : X

इसी कड़ी में किरण ने आगे कहा, 'ये उसी तरह की असहमति थी, जो किसी को अपने माता-पिता के साथ हो सकती है, हम जानते थे कि इस रिश्ते में बचाने के लिए अभी बहुत कुछ है।'

Image Source : x

किरण राव ने कहा, 'नहाने के पानी के साथ मैं बेटे को नहीं बहा सकती थी। रस्सी में गाठ पड़ जाती है तो या तो उसे काटना होता है या उसे सुलझाना होता है, हमने उसे सुलझाने का मार्ग चुना।'

Image Source : X

बात को बढ़ाते हुए निर्माता ने बताया, 'हमने अपना समय लिया और इसे धीरे-धीरे सुलझाया और तलाक की ओर बढ़े। कोशिश की गई कि इसका प्रभाव बेटे पर नाकारात्मक न हो। परिवार को विश्वास में लेकर और आजाद का एक सपोर्ट सिस्टम देते हुए हम अलग हुए।'

Image Source : x

किरण ने कहा, 'हमने ये सोचा की हमारे बेटे आजाद पर मानसिक रुप से कोई प्रभाव न हो और इसलिए हमने प्यार से अलग होने का प्लान किया।'

Image Source : x

किरण राव ने इसी बात पर जोर देते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि आमिर और मैं एक-दूसरे के लिए बहुत प्यार और सम्मान रखते हैं।'

Image Source : x

किरण ने अंत में कहा, 'गुलजार साहब और राखी के बीच जिस तरह से अलगाव के बाद भी सम्मान और प्रेम है, ठीक उसी तरह हमारे और आमिर के बीच के रिश्ते में भी सम्मान है।'

Image Source : c

Next : 'गदर 2' फेम अमीषा पटेल की शूटिंग के दौरान सनी देओल ने बचाई थी जान