

केएल राहुल और उनकी पत्नी इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रहे हैं। जिसकी तस्वीरें क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Image Source : Instagramकेएल राहुल और अथिया शेट्टी ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया, जिसके बाद दोनों परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए।
Image Source : Instagramकेएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी साल 23 जनवरी 2023 को हुई थी। उनकी शादी एक निजी समारोह में हुई, अब दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। अब केएल राहुल ने अपनी प्रेग्नेंट वाइफी के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
Image Source : Instagramअथिया शेट्टी ने 8 नवंबर को अपने इंस्ट्राग्राम पर अपनी प्रेगनेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी, जिसके कैप्शन में अथिया ने लिखा था, 'हमारा खूबसूरत आशीर्वाद 2025 में बहुत जल्द आने वाला है।'
Image Source : Instagramकेएल राहुल ने अपने इंस्ट्राग्राम पर ऑस्ट्रेलिया की कुछ खास तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं।
Image Source : Instagramराहुल और अथिया ने ऑस्ट्रेलिया के कुछ सुंदर जगहों पर क्वालिटी टाइम बिताया। फोटो में उन्होंने समुद्र के तटों और हरे-भरे पार्कों की झलकियां भी दिखाई।
Image Source : Instagramकेएल राहुल ने पत्नी अथिया के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें प्रेग्नेंट अथिया कॉफी का लुत्फ उठा रही हैं और क्रिकेटर प्यार से उनकी ओर निहारते नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramकेएल राहुल की इस पोस्ट पर फैंस और सेलिब्रिटीज जमकर रिएक्ट कर रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए दोनों को 'पावर कपल' का टैग दिया, वहीं एक यूजर ने लिखा , 'इस पृथ्वी और ग्रह पर सबसे अच्छे कपल।'
Image Source : Instagramकेएल राहुल ने क्रिकेट की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में की, जिसके बाद राहुल इंटरनेशनल भारतीय टीम के लिए अभी तक 77 वनडे और 72 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।
Image Source : InstagramNext : 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर ने गर्लफ्रेंड को दिया बर्थडे सरप्राइज, पेश किया खास नजराना