

ऋषभ जायसवाल टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फेवरेट एक्टर में से एक हैं। एक्टर ने अपने इंस्ट्राग्राम पर कुछ खास तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया है।
Image Source : Instagramऋषभ जायसवाल ने अपनी प्रेमिका श्रेया कालरा को उनके जन्मदिन पर पहाड़ों के बीच बैठ कर एक खास अंदाज में प्रपोज किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर भी की हैं।
Image Source : Instagramएक्टर की पहली इंस्ट्राग्राम पोस्ट में ऋषभ जायसवाल और उनकी प्रेमिका श्रेया कालरा एक-दुसरे के साथ जगलों के बीच सुखी पत्तीयों पर खड़े होकर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Image Source : Instagramतस्वीर में ऋषभ जयसवाल ब्लू डेनिम और ब्लू जीन्स के साथ सफेद जूतों में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं प्रेमिका श्रेया कालरा भी लाइट ब्लू कलर के ऑउटफिट में काफी ग्लैमरस लग रही हैं।
Image Source : Instagramकपल की एक तस्वीर में श्रेया कालरा ने ऋषभ के कंधे पर अपना एक हाथ रखा है और दुसरे हाथ से ऋषभ का हाथ पकड़ा है। वहीं ऋषभ ने भी श्रेया के कमर पर अपना हाथ रखते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Image Source : Instagramएक्टर की एक फोटो में वो अपनी प्रेमिका को घुटनों के बल बैठकर रिंग के बॉक्स को हाथ में लेकर प्रपोज करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें दोनों ही काफी खुश लग रहे हैं।
Image Source : Instagramइन झलकियों को दिखाते हुए एक्टर और उनकी गर्लफ्रेंड ने एक कोलैब पोस्ट साझा किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'सबसे बेहतरीन जन्मदिन का तोहफा।'
Image Source : Instagramउनकी इस पोस्ट पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बधाईयां दे रहे हैं। एक फैंन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'एक लड़का लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते, ये एक सबसे अच्छा उदाहरण है।'
Image Source : Instagramऋषभ जयसवाल 'स्प्लिट्सविला' और 'रोडीज' जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं और अभी एक्टर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के चौथे जनरेशन में कृष बंसल का रोल प्ले कर रहे हैं।
Image Source : InstagramNext : जब डेब्यू के लिए डायलॉग्स लिखकर ऋतिक करते थे तैयारी, गहरी बात संग दिखाईं यादें