

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों यूके में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने अपनी इस ट्रीप की झलक दुनिया के साथ साझा की है।
Image Source : Instagramकृति सेनन की ये वेकेशन गर्मी में सर्दियों का अहसास करा रही हैं। एक्ट्रेस विंटर के कपड़ों में नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों को शेयर करते हुए कृति सेनन ने लिखा, 'एक बहुत ही जरूरी रीसेट।' इस पोस्ट में कृति सेनन ने खाने से लेकर मौज-मस्ती की झलकियां दिखाईं।
Image Source : Instagramकृति सेनन की इन तस्वीरों में वो अकेले ही नजर आ रही हैं, लेकिन फिर भी चर्चा हो रही है कि वो इस वेकेशन पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ हैं।
Image Source : Instagramकृति सेनन ने भले ही इस वेकेशन को सोलो ट्रिप के तौर पर दिखाने की कोशिश की हो, लेकिन लोगों की नजर उनके बॉयफ्रेंड के पोस्ट पर पड़ गई है।
Image Source : Instagramकृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने भी तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की। इसमें उनके साथ कृति का चेहरा तो नहीं दिखा, लेकिन चौथी तस्वीर ने सभी का ध्यान खींचा।
Image Source : Instagramदरअसल ये तस्वीर एक शैडो तस्वीर है जिसमें बॉयफ्रेंड के साथ कृति की शैडो लोगों को दिख गई है और उनका कहना है कि दोनों यूके में साथ ही हैं।
Image Source : Instagramकृति सेनन को लेकर एक शख्स ने लिखा, 'लाख छिपाने के बाद भी पकड़ी गई।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'खुलकर बताओं किसके साथ हो।'
Image Source : Instagramबता दें, कृति सेनन एनआरआई बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं, जो महेंद्र सिंह धोनी के करीबी हैं और साक्षी धोनी उन्हें भाई कहती हैं।
Image Source : InstagramNext : अक्षय कुमार के लिए Unlucky रहा ये साल, रिलीज हुईं 5 फिल्में में से 4 रहीं डिजास्टर