किसी की हुई मौत, कोई गया जेल, जाने अब कहां है 'लाइफ इन अ... मेट्रो' की पूरी कास्ट

किसी की हुई मौत, कोई गया जेल, जाने अब कहां है 'लाइफ इन अ... मेट्रो' की पूरी कास्ट

Image Source : Instagram

अनुराग बासु ने साल 2007 में 'लाइफ इन मेट्रो' बनाई थी। अब 2025 में वह 'मेट्रो इन दिनों' लेकर आ रहे हैं। उस वक्त इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था।

Image Source : Instagram

'लाइफ इन मेट्रो' में कोंकणा सेन शर्मा के साथ इरफान खान की जोड़ी ने सबका ध्यान खींचा था। इस फिल्म को रिलीज हुए 18 साल हो चुके हैं। इतने लंबे वक्त के बाद कास्ट और कहानी बदल गई है।

Image Source : Instagram

'मेट्रो इन दिनों' की कास्ट से ज्यादा सोशल मीडिया पर 'लाइफ इन मेट्रो' की पुरानी कास्ट को लेकर चर्चा में हो रही है।

Image Source : Instagram

इस फिल्म में इरफान खान भी थे जो अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। इसमें इरफान-कोंकणा की बहुत ही प्यारी केमिस्ट्री देखने को मिली थी, जिसे भूलना मुश्किल है।

Image Source : Instagram

'लाइफ इन मेट्रो' की शिखा कपूर का शिल्पा शेट्टी और आकाश शर्मा का रोल शाइनी आहूजा ने निभाया था। बता दें कि शाइनी को मेड का रेप करने के जुर्म में सात साल जेल की सजा हुई थी।

Image Source : Instagram

फिल्म में के के मेनन, धर्मेंद्र, नफीसा अली, कंगना रनौत और शरमन जोशी भी दिखाई दिए थे। हालांकि, अब कंगना रनौत सांसद बन चुकी हैं।

Image Source : Instagram

'मेट्रो इन दिनों' 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में भी उसी तरह की लवस्टोरीज नजर आने वाली हैं।

Image Source : Instagram

इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अनुपम खेर, अली फजल, सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, कोंकणा सेन शर्मा और फातिमा सना शेख अहम किरदारों में दिखेंगे।

Image Source : Instagram

Next : दीपिका, प्रियंका या आलिया नहीं... ये हसीना है बॉक्स ऑफिस क्वीन, दीं बैक-टू-बैक 3 ब्लॉकबस्टर्स