

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में इन दिनों एक हसीना के खूब चर्चे हैं, जो बॉक्स ऑफिस क्वीन बन चुकी है। इस एक्ट्रेस की पिछली तीन फिल्मों ने 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
Image Source : Instagramये एक्ट्रेस रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन से लेकर अल्लू अर्जुन तक के साथ काम कर चुकी है और साउथ से लेकर बॉलीवुड तक पर कब्जा जमा रही हैं।
Image Source : Instagramहम जिस हसीना की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं रश्मिका मंदाना हैं। रश्मिका ने बहुत ही कम समय में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक पर अपना कब्जा जमा लिया है।
Image Source : Instagramरश्मिका ने लगातार 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
Image Source : Instagramरश्मिका की रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल', अल्लू अर्जुन के साथ 'पुष्पा 2' और विक्की कौशल के साथ आई 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
Image Source : Instagramरश्मिका मंदाना अब अपनी अपकमिंग फिल्मों 'कुबेरा' और 'मैसा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, जो जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।
Image Source : Instagramइन फिल्मों के अलावा रश्मिका मंदाना 'एनिमल पार्क' का भी हिस्सा होंगी, जिसमें वह एक बार फिर रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी।
Image Source : Instagramलेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि आज बॉक्स ऑफिस की क्वीन बनकर छाईं रश्मिका के पेरेंट्स कभी उनके फिल्मों में जाने के फैसले से खुश नहीं थे।
Image Source : Instagramरश्मिका ने 'वी द वुमन' के साथ बातचीत में खुलासा किया कि वह एक रूढ़िवादी साउथ इंडियन फैमिली से हैं, जिसके चलते शुरुआत में उन्हें इंडस्ट्री में एंट्री को लेकर परिवार में अविश्वास और आशंका का सामना करना पड़ा।
Image Source : InstagramNext : पहले से इतनी बदल गईं 'बालिका वधू' की छोटी आनंदी, 28 साल में बदला पूरा हुलिया