

अपने परिवार का बिजनेस और विरासत को छोड़ कुछ लोग इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाते हैं। उन्हीं में से एक के बारे में हम बताने वाले हैं।
Image Source : Instagramबॉलीवुड का वो एक्टर जिन्होंने विलेन बन लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। उन्होंने सियासत छोड़कर फिल्मी दुनिया में कदम रखा और अपनी अलग पहचान बनाई।
Image Source : Instagramपर्दे पर अक्सर अपनी हरकतों के लिए हीरो से पिटने वाला ये एक्टर मध्य प्रदेश के राजनीति के दिग्गज परिवार से ताल्लुक रखता है।
Image Source : Instagramहम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर अरुणोदय सिंह की, जिन्होंने साल 2009 में फिल्म 'सिकंदर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
Image Source : Instagramएक्टर ने अपने करियर के दौरान 'जिस्म 2', 'मैं तेरा हीरो', 'आइशा', 'ये साली जिंदगी', 'मिस्टर एक्स', 'मोहेंजोदारो' जैसी कई फिल्मों में कमा किया है।
Image Source : Instagramलेकिन ध्यान देने वाली बात ये थी कि एक्टर अक्सर पर्दे पर विलेन बन एंट्री करते हैं। बॉलीवुड एक्टर अरुणोदय सिंह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पोते हैं।
Image Source : Instagramअरुणोदय सिंह के पिता अजय अर्जुन सिंह 5 बार कॉन्ग्रेस से सांसद रहे हैं। पॉलिटिकल परिवार में जन्में अरुणोदय ने एक्टिंग करने का फैसला कॉलेज में लिया था।
Image Source : Instagramबता दें, अरुणोदय सिंह ने विदेश से पढ़ाई की है और वहीं से स्टेज पर ड्रामा करते-करते उन्होंने एक्टिंग की ओर अपने कदम बढ़ाए।
Image Source : Instagramअरुणोदय विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम' में लीड रोल में नजर आए थे। उसके बाद एकता कपूर की वेब सीरिज 'अपहरण' में भी नजर आए थे।
Image Source : InstagramNext : दिशा पटानी ने दिखाया दमदार एक्शन, सफाई देख हैरान रह गए फैन्स