

27 अगस्त से पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है। अंबानी परिवार में भी बप्पा का स्वागत किया गया, जिनके दर्शन को कई सेलिब्रिटी पहुंचे।
Image Source : Instagram/@maithilithakurवहीं कई सेलिब्रिटी ने अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में परफॉर्म भी किया, जिनमें मैथिली ठाकुर का नाम भी शुमार है। हाल ही में मैथिली ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।
Image Source : Instagram/@maithilithakurमैथिली ठाकुर ने एंटीलिया में सजे गणेश पंडाल की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिनमें उन्हें भजन गाते भी देखा जा सकता है।
Image Source : Instagram/@maithilithakurमैथिली ठाकुर ने अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में सुरों की महफिल सजाई, जिसका वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है। इस दौरान वह सुर्ख गुलाबी साड़ी में नजर आईं।
Image Source : Instagram/@maithilithakurइस वीडियो में पंडाल में मौजूद लोगों को उनकी शानदार परफॉर्मेंस का आनंद उठाते देखा जा सकता है। भजन सुन लोग मंत्रमुग्ध दिखाई दे रहे हैं।
Video Source : Instagram/@maithilithakurसोशल मीडिया यूजर भी मैथिली की इस शानदार परफॉर्मेंस पर प्रतिक्रिया दिए बिना नहीं रह पाए, कई ने कमेंट करते हुए मैथिली की तारीफ की।
Image Source : Instagram/@maithilithakurमैथिली ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बप्पा के स्वागत में सजाए गए एंटीलिया के भव्य पंडाल की झलक दिखाई है। इसमें सभी को गणेशोत्सव में लीन देखा जा सकता है।
Video Source : Instagram/@maithilithakurबता दें, मैथिली ठाकुर एक प्लेबैक सिंगर हैं और इंडियन क्लासिकल म्यूजिक और फोक म्यूजिक के लिए मशहूर हैं। उन्होंने ट्रेडिशनल, कवर्स के अलावा कुछ ओरिजिलन गाने भी गए हैं।
Image Source : Instagram/@maithilithakurअंबानी परिवार के गणेशोत्सव की बात करें तो अंबानी फैमिली ने 27 अगस्त को धूमधाम से बप्पा का स्वागत किया, जिनके दर्शन के लिए कई बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे।
Image Source : Instagram/@viralbhayaniवहीं पचंमी के दिन अंबानी फैमिली ने बप्पा को धूमधाम से विदाई दी, जिसकी तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
Image Source : Instagram/@viralbhayaniNext : रियेलिटी शो में तलाकशुदा एक्टर पर लट्टू हुई एक्ट्रेस, बाहर आते ही टूटा रिश्ता, 46 की उम्र में भी हैं सिंगल