

ममता कुलकर्णी को कौन नहीं जानता। 90 के दशक में ममता बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री हुआ करती थीं। लेकिन, अब वह फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर आध्यात्म के रास्ते पर चल पड़ी हैं।
Image Source : Instagramमहाकुंभ 2025 के दौरान भी ममता कुलकर्णी का नाम काफी चर्चा में रहा। खासतौर पर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद।
Image Source : Instagramइस बीच एक बार फिर ममता कुलकर्णी को स्पॉट किया गया और इस दौरान वह साध्वी के भेष में नजर आईं।
Image Source : Instagramमाथे पर चंदन का टीका, गले में रुद्राक्ष की माला और भगवा कपड़ों में ममता साध्वी रूप में नजर आईं, उनके इस रूप ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
Video Source : Instagramइस दौरान ममता कुलकर्णी के हाथ में प्रसाद भी दिखा। पैप्स को देखने के बाद ममता ने पोज किए और जय महाकाल का घोष लगाने के बाद वहां से चली गईं।
Image Source : Instagramममता कुलकर्णी एक समय पर बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में हुआ करती थीं। लेकिन, अब वह बॉलीवुड की चमक-दमक से दूर आध्यात्म के रास्ते पर निकल चुकी हैं।
Image Source : Instagramममता सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। 2024 में सालों बाद देश वापसी की थी और इसके बाद वह महाकुंभ में नजर आईं। उन्होंने फरवरी में प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान पिंडदान भी किया था, जिसके बाद उन्हें किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बनाया गया था।
Image Source : Instagramकिन्नर अखाड़ा द्वारा ममता कुलकर्णी को यामाई ममता नंदगिरी महामंडलेश्वर का नया नाम दिया गया था। ममता का कहना था कि वह इस दिन के लिए सालों से तपस्या कर रही थीं।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM में होगी इस पुराने किरदार की वापसी, पहली झलक आई सामने