

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा अक्सर ही किसी ना किसी वजह से ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। अब एक्ट्रेस अपने एक डांस वीडियो को लेकर नेटिजंस के निशाने पर हैं।
Image Source : Instagramमन्नारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के सुपरहिट सॉन्ग पर डांस कर रही हैं।
Image Source : Instagramवीडियो में मन्नारा को दीपिका के गाने 'नगाड़ा संग ढोल बाजे' पर गरबा करने की कोशिश करते देखा जा सकता है।
Video Source : Instagramलेकिन, अपने इस वीडियो को लेकर मन्नारा अब ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने मन्नारा की आलोचना शुरू कर दी है।
Image Source : Instagramवीडियो में मन्नारा लहंगा और गहने पहने सजी-धजी नजर आ रही हैं और अपने डांस मूव्ज दिखाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन, नेटिजंस को उनका डांस पसंद नहीं आया।
Image Source : Instagramमन्नारा चोपड़ा के वीडियो पर कमेंट करते हुए कई ने उनके एक्सप्रेशन्स पर भी कमेंट किए और कई का कहना था कि गाने के हिसाब से उनके एक्सप्रेशन अच्छे नहीं हैं।
Image Source : Instagramबता दें, मन्नारा चोपड़ा बिग-बॉस 17 से सुर्खियों में आई थीं। शो के दौरान मुनव्वर फारूकी के साथ उनकी दोस्ती के भी काफी चर्चे थे।
Image Source : Instagramमन्नारा चोपड़ा अपने एक्सप्रेशन्स के चलते भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनके कुछ फैंस को तो उनका ये अंदाज अच्छा लगता है, लेकिन इसी के चलते वह ट्रोल्स से भी घिरी रहती हैं।
Image Source : Instagramइसके अलावा मन्नारा कई फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में 'जिद' फिल्म से एंट्री की, लेकिन दर्शकों पर अपना जादू चलाने में फेल रहीं।
Image Source : InstagramNext : 'आपके जैसा न कोई था न होगा', IIFA में शाहरुख का साथ पाकर झूमे विक्की कौशल