

बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने फिल्मी करियर शुरुआत करने वाले कई एक्टर और एक्ट्रेस हैं। ऐसी है जिन्होंने बचपन में खूब नेम फेम कमाया, लेकिन फिर सालों तक लाइमलाइट से दूर रहे हैं।
Image Source : Instagramआज हम एक ऐसा ही चाइल्ड एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो 'छोटा अमिताभ' के नाम से मशहूर है। उनकी 47 साल बाद एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वे पहचानना में नहीं आ रहे हैं।
Image Source : Instagram1978 में रिलीज हुई 'मुकद्दर का सिकंदर' फिल्म के लिए मयूर राज वर्मा को दर्शकों से बहुत प्यार मिला है। वे उस वक्त के सबसे मशहूर और हाईएस्ट पेड चाइल्ड आर्टिस्ट बन गए।
Image Source : Instagram1981 की हिट फिल्मों में से एक 'लावारिस' में भी उन्हें अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाते हुए देखा गया। लोग उन्हें आज भी 'छोटा अमिताभ' से नाम से जानते हैं।
Image Source : Instagramइसके बाद मयूर राज वर्मा के करियर का टर्निंग पॉइंट तब आया जब उन्हें 'महाभारत' में अभिमन्यु का किरदार निभाने का मौका मिला। हालांकि, इसके बाद वह लाइमलाइट से दूर हो गए हैं।
Image Source : Instagramहिंदी सिनेमा में दौलत-शोहरत कमाने के बाद मयूर राज वर्मा की जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया।
Image Source : Instagramहालांकि, मयूर राज वर्मा ने करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़ दी थी और अब बिजनेस से करोड़ों रुपए की कमाई कर रहे हैं।
Image Source : Instagramवह एक्टिंग छोड़कर बिजनेस करने लगे। मयूर राज वर्मा अब भारत में भी नहीं रहते हैं। मयूर अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक इंडियन रेस्टोरेंट चलाते हैं, जहां उनकी पत्नी नूरी जानी-मानी शेफ हैं।
Image Source : Instagramमयूर एक्टिंग क्लास देने के साथ-साथ कई वर्कशॉप भी चलाते हैं। अभी तक अपने कमबैक को लेकर उन्होंने कोई अपडेट नहीं दी है।
Image Source : InstagramNext : 'लाइगर' फिल्म में नहीं करना था काम, चंकी पांडे बाद में समझे अपनी गलती