

'इमरजेंसी' एक्टर मिलिंद सोमन ने भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। वे अपनी पत्नी अंकिता के साथ महाकुंभ 2025 पहुंचे जहां की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
Image Source : Instagramमहाकुंभ में मिलिंद सोमन पीले रंग की धोती पहने, गले में रुद्राक्ष की माला और हाथ में कलश लिए दिखाई दिए।
Image Source : Instagramवहीं उनकी पत्नी अंकिता कोंवर लाल कलर के सिंपल प्रिंटेड सूट में दिखीं। उन्होंने अपना सिर रेड कलर के दुपट्टे से ढका हुआ था।
Image Source : Instagramमाथे पर लाल तिलक और चंदन लगाए अंकिता कैमरे की ओर पोज करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके हाथ में भी कलश दिखाई दिया।
Image Source : Instagramमहाकुंभ पहुंचे मिलिंद-अंकिता ने संगम में डुबकी लगाई और दोनों ने वहां पूजा-अर्चना भी की।
Image Source : Instagramमिलिंद सोमन ने ये खूबसूरत तस्वीरें अपनी पत्नी अंकिता संग इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।
Video Source : Instagramवहीं मिलिंद की पत्नी ने लिखा- 'ये बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं कि इस समय मैं कितनी खुशी हूं। महाकुंभ में आने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।'
Image Source : Instgaramउन्होंने आगे लिखा, 'ऐसा आध्यात्मिक स्थान मुझे याद दिलाता है कि अस्तित्व की विशालता क्या है और कैसी है।'
Image Source : Instagramसाथ ही मिलिंद ने भगदड़ की घटना पर दुख जताते हए लिखा, 'मैं बहुत दुखी हूं, पिछली रात की घटना से बड़ा झटका लगा है और मेरी प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हर हर गंगे! हर हर महादेव!!'
Image Source : InstagramNext : खुशी कपूर के वायरल वीडियो में दिखा कुछ खास, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा