

ओटीटी आए दिन कई तरह की फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं जिन्हें देखना का आप इंतजार करते हैं। वहीं कुछ लोग कॉमेडी, एक्शन, रोमांटिक और हॉरर देखते हैं तो कुछ को सस्पेंस-थ्रिलर देखना पसंद होता है।
Image Source : Instagramऐसे में हम आपको एक ऐसी साउथ की सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसे देख आपका दिमाग घूम जाएगा। इस सीरीज ने रिलीज होते ही धूम मचा दी थी। आज भी लोगों के बीच इसका बज देखने को मिलता है।
Image Source : Instagramइस सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज की कहानी से लेकर स्टार कास्ट इतनी जबरदस्त हैं कि पूरा शो बिना देखे आप रह नहीं पाएंगे। आज हम जिस सीरीज के बारे में बताने वाले हैं उसके हर सीन को देख आपके मन में कई तरह के सवाल आने वाले हैं।
Image Source : Instagramइस वीकेंड दे 'धूता' देख सकते है। यह एक रहस्यमयी थ्रिलर सीरीज है जो अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इस सीरीज के 8 एपिसोड्स हैं और हर एपिसोड 40 से 55 मिनट का है। इस शो में ऐसे खतरनाक ट्विस्ट और टर्न्स है जो आपको अंत तक बांध कर रखेंगे।
Image Source : Instagram'धूता' की कहानी एक पत्रकार सागर की है, जिसकी जिंदगी में अचानक अजीब सी घटनाएं होने लगती हैं और उसे ऐसे न्यूजपेपर मिलने लगते हैं जो उसे उसके भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताता है।
Image Source : Instagramशो में कई ट्विस्ट और टर्न्स हैं जो आपके दिमाग को चकरा देंगे। अगर आप मिस्ट्री थ्रिलर देखना पसंद करते हैं तो यह शो आपकी फेवरेट वाली लिस्ट में शामिल हो जाएगी।
Image Source : Instagram'धूता' 2023 में रिलीज हुई थी, जिसमें नागा चैतन्य अक्किनेनी, पार्वती थिरुवोथु, प्राची देसाई और प्रिया भवानी शंकर लीड रोल में होते हैं।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM में सवी-रजत की जिंदगी में नए विलेन की होगी एंट्री