नागार्जुन ने बेटे नागा चैतन्य की फिल्म 'थंडेल' का दिया रिव्यू, पोस्ट में बताई कई खूबियां

नागार्जुन ने बेटे नागा चैतन्य की फिल्म 'थंडेल' का दिया रिव्यू, पोस्ट में बताई कई खूबियां

Image Source : Instagram

नागा चैतन्य इन दिनों अपनी फिल्म 'थंडेल' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर की इस फिल्म को देख उनके पिता नागार्जुन ने अपने बेटे के काम की तारीफ की है।

Image Source : X

'थंडेल' फिल्म 7 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होते ही छा गई। इस फिल्म में नागा चैतन्य के साथ साई पल्लवी लीड रोल में हैं।

Image Source : X

'थंडेल' फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म में भरपूर एक्शन, ड्रामा-रोमांस देखने को मिल रहा है। ये फिल्म एक मछुआरे के लाइफ पर बेस्ड है।

Image Source : Instagram

नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन अक्किनेनी ने हाल ही में अपने एक्स पर एक तस्वीर को फैंस के साथ शेयर किया है, जिसको पोस्ट करते हुए एक्टर ने अपने बेटे के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है।

Image Source : Instagram

नागार्जुन ने नागा चैतन्य के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बेटा नागा चैतन्य मुझे तुम पर गर्व है, मैंने तुमको मेहनत करते, चुनौतियों को सामना करते हुए और इस काम के लिए दिन-रात सोचते हुए देखा है।'

Image Source : Instagram

एक्टर ने आगे लिखा, 'थंडेल' सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये किसी की जिंदगी को पेश करती है। बड़े सपने देखने की हिम्मत और तुम्हारी कड़ी मेहनत का सबूत है।'

Image Source : Instagram

एक्टर ने आगे लिखा, 'अक्किनेनी के सभी फैंस के लिए आप लोग परिवार के जैसे हमारे साथ खड़े रहे। थंडेल फिल्म की सफलता जितनी आपकी है उतनी ही हमारी भी है। आपके इस प्यार के लिए धन्यवाद।'

Image Source : Instagram

एक्टर ने फिल्म के कई कास्ट को भी मेंशन करते हुए उनका धन्यवाद किया। एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image Source : Instagram

नागा चैतन्य ने 2009 में फिल्म 'जोश' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'ये माया चेसावे' से पहचान मिली। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद भी किया।

Image Source : Instagram

Next : एक्टिंग छोड़ बने प्रोफेसर, CID से मशहूर हुए एक्टर, अब इतना बदल गया लुक