

एमटीवी रोडीज का नया सीजन शुरु हो चुका है, जिसमें कई नए लोगों ने भाग लिया है। नेहा धूपिया इस शो में बतौर जज शामिल हुई हैं।
Image Source : instagramएमटीवी रोडीज की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया बेहोश हो गई थी। लेकिन फिर भी सेट पर शूटिंग जारी रही थी, जिससे उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे।
Image Source : instagramनेहा धूपिया के होश में आने बाद कहा, 'ये बस छोटी सी बात है और मैं फिर से अपने पैरों पर खड़ी हो गई हूं। मुझे कोई नहीं रोक सकता है।'
Image Source : instagramनेहा ने आगे कहा, 'मैं हमेशा की तरह प्रेरित हूं और काफी उत्साहित भी हूं। रोडीज हमेशा से सीमाओं को आगे बढ़ाता रहा है और यह यात्रा मुझे हर बाधा को पार करने के लिए प्रेरित करती है। मुझे कोई नहीं रोक सकता।'
Image Source : instagramनेहा धूपिया पिछले एक महीने से एमटीवी रोडीज शो का शूट कर रही है और वो छोटे-छोटे शहरों में जाकर रोडीज के लिए कंटेस्टेंट्स ढूंढ रही हैं।
Image Source : instagramएमटीवी रोडीज भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक है। इस शो को 2003 में शुरू किया गया था। इस शो में कंटेस्टेंट्स को कठिन टास्क, स्टंट और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
Image Source : instagramनेहा साल 2002 की फेमिना मिस इंडिया का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 2003 में आई फिल्म 'कयामत' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा।
Image Source : instagramनेहा ने इस फिल्म के बाद कई हिट फिल्मों में काम किया। फिल्म 'जूली' में एक्ट्रेस ने बहन का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया था।
Image Source : instagramएक्ट्रेस ने हाल ही में अपने परिवार के साथ की कुछ खास तस्वीरों को भी फैंस के साथ शेयर किया था, जिन्होंने सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोरी थी।
Image Source : instagramNext : तृप्ति डिमरी ने मनाया रूमर्ड बॉयफ्रेंड का जन्मदिन, इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिखाई झलक