न बीवी न बच्चे और न मां-बाप, पर्स में इस शख्स की फोटो लेकर घूमते हैं अक्षय कुमार

न बीवी न बच्चे और न मां-बाप, पर्स में इस शख्स की फोटो लेकर घूमते हैं अक्षय कुमार

Image Source : Instagram

अक्षय कुमार बीते दिन 'हाउसफुल 5' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आए। उन्होंने इस खास इवेंट के लिए व्हाइट सूट कैरी किया था।

Image Source : Instagram

एक्टर अपने इस अवतार में काफी हैंडसम लग रहे थे। इसी बीच उन्होंने काफी मजाक मस्ती की और मीडिया से भी बातचीत करते दिखे।

Image Source : Instagram

इस इवेंट के दौरान ही उनकी लाइफ से जुड़ा एक खुलासा हुआ और लोगों के अब सामने आ चुका है कि आखिर वो अपने पर्स में किसकी तस्वीर रखते हैं।

Image Source : Instagram

अक्षय कुमार के पर्स में न तो उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना की तस्वीर है और न ही उनके बेटे आरव और बेटी नितारा की तस्वीर है।

Image Source : Instagram

अगर आप सोच रहे हैं अक्षय कुमार के वॉलेट माता-पिता, बहन या किसी भगवान की तस्वीर है तो ये जवाब गलत ही है।

Image Source : Instagram

एक्टर के वॉलेट में उनकी प्रेरणा रहे चार्ली चैप्लिन की तस्वीर है। जी हां, उन्होंने अपना पर्स खोलकर दिखाया, जिसमें चार्ली चैप्लिन की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर थी।

Image Source : Instagram

अक्षय के पर्स में चार्ली चैप्लिन की तस्वीर देख कई लोगों हैरानी हुई। लोगों को लगा कि एक्टर के पर्स से उनके परिवार की तस्वीर ही निकलेगी।

Image Source : Instagram

वैसे बता दें, एक्टर पहले भी बता चुके हैं कि वो चार्ली चैप्लिन को अपना आइडल मानते हैं। रही बात उनकी फिल्म की तो वो 6 जून को रिलीज हो रही है।

Image Source : Instagram

Next : नहीं बन पाए थे 'महाभारत' के विदुर, इस किरदार से मशहूर हुए नितीश भारद्वाज