

सलमा आगा 1982 में बीआर चोपड़ा की फिल्म ‘निकाह’ से रातोंरात स्टार बन गईं। पाकिस्तानी मूल की सलमा ने अपने अभिनय के साथ-साथ गायकी से भी दिल जीते। हालांकि, उनकी बेटी भी किसी मामले में उनसे कम नहीं हैं।
Image Source : @sallmagulagha/Instagramजी हां, सलमा आगा की एक बेटी हैं, जिनका नाम जारा खान है। जारा एक खूबसूरत हीरोइन होने के साथ-साथ बेहतरीन सिंगर भी हैं।
Image Source : @sallmagulagha/Instagramजारा सलमा आगा और उनके दूसरे पति रहमत खान की बेटी हैं, जिनका बचपन लंदन में बीता और वहीं पर उन्होंने पढ़ाई-लिखाई की।
Image Source : @zarakhan/Instagramमगर म्यूजिक और एक्टिंग तो उनके खून में था, जो उन्हें बॉलीवुड तक खींच लाया और फिर उन्होंने 2013 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की।
Image Source : @zarakhan/Instagramजारा ने 2013 में आई अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘औरंगजेब’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, जिसमें उन्होंने एक छोटी लेकिन यादगार भूमिका निभाई।
Image Source : @zarakhan/Instagramइसी फिल्म के साथ जारा ने अपना सिंगिंग करियर भी शुरू किया। उनका गाया गाना 'बरबादियां' खूब पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में गाने गाए।
Image Source : @zarakhan/Instagramजारा के हिट सॉन्ग्स की बात करें तो इनमें 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का 'क्या करते थे साजना', 'बेल बॉटम' का 'सखियां', 'कोई जाने ना' का 'हर फन मौला' जैसे गाने शामिल हैं।
Image Source : @zarakhan/Instagramजारा म्यूजिक के साथ-साथ अभिनय के क्षेत्र में भी लगातार एक्टिव हैं और म्यूजिक वीडियोज में भी अपनी अदाओं के जलवे बिखेरती नजर आ जाती हैं।
Image Source : @zarakhan/Instagramजारा ‘देसी कट्टे’ जैसी फिल्म में नजर आ चुकी हैं। वह कई स्टेज शोज भी करती हैं, जिसमें अपनी आवाज के साथ वह अपने डांस मूव्ज का भी सबको दीवाना बना देती हैं।
Image Source : @zarakhan/Instagramसोशल मीडिया पर भी जारा कम पॉपुलर नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 7 मिलियन फॉलोअर हैं, जिनके साथ वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ फैमिली टाइम की झलक भी साझा करती रहती हैं।
Image Source : @zarakhan/InstagramNext : मां बनने वाली हैं टीवी की पार्वती, पति संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी